जुलाई २०, २०१८
बिहारके मुजफ्फरपुर अल्पावास गृहमें हुए यौन शोषणके प्रकरणमें बडा प्रकटीकरण हुआ है । यह प्रकटीकरण मानवताको लज्जित करने वाला है । इसमें पटना चिकित्सिय महाविद्यालय चिकित्सालयने (पीएमसीएच) जो चिकित्सिय विवरण दिया है, उससे प्रकटीकरण हुआ है कि अल्पावास गृहमें २९ नाबालिगोंके साथ दुष्कर्म किया गया था ।
पीएमसीएचने चिकित्सिय विवरण मुजफ्फरपुर पुलिसको भेजा है । जिसमें अव्यस्कोंसे दुष्कर्मकी पुष्टिकी गई है । अब इस प्रकटीकरणसे पुलिस प्रशासनमें हडकम्प मच गया है । वहीं, अब इस प्रकरणकी उच्च स्तरीय जांचकी मांगकी जा रही है ।
चिकित्सिय विवरण काफी अचम्भित करने वाला है । लडकियोंकी स्थिति ठीक नहीं है और उनके साथ दुष्कर्मसे पूर्व बालिकाओंकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी । बताया जाता है कि एक सात वर्षीय बच्चीके साथ भी दुष्कर्म किया गया है । एक अल्पावास गृहमें बच्चियोंकी ऐसी घटना पूरी मानवताको लज्जित करने वाली है ।
यह प्रकरण तब आया था, जब अल्पावास गृहमें रहनेवाली बालिकाओंने आरोप लगाया था कि यहांके लोग उनके साथ यौन शोषण करते हैं । मुम्बईके ‘टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस’के ‘कोशिश’ दलके सामाजिक जांच विवरणमें यह प्रकटीकरण हुआ है । विवरणआने के बाद मुजफ्फरपुर अल्पावास गृहकी ४६ बालिकाओंको मधुबनी, मोकामा और पटनामें स्थानान्तरित किया गया था ।
प्रकरण सामने आनेके पश्चात अल्पावासको संचालित करने वाले एनजीओपर प्रकरण अंकित किया गया था । वहीं, २९ बालिकाओंको चिकित्सिय जांचके लिए पीएमसीएच भेजा गया था । अब चिकित्सिय विवरण आ गया है, जिसमें अचम्भित करने वाला प्रकटीकरण हुआ है । अब विवरणको न्यायालय भेजा जाएगा ।
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply