मुख्तार अंसारीके साथी रहे ‘शार्प शूटर’ अमजद व साथी उतर प्रदेश पुलिसद्वारा मुठभेडमें मारे गए
०४ मार्च, २०२१
उत्तर प्रदेशके प्रयागराजमें बुधवार, ३ मार्चको उतर प्रदेश पुलिसकी ‘स्पेशल टास्क फोर्स’ने दो ‘शार्प शूटरों’को मुठभेडमें ढेरकर दिया । जांचमें ज्ञात हुआ कि इनका सम्बन्ध कुख्यात अपराधी मुख्तार अंसारीसे था और दोनों आरोपियोंने वर्ष २०१३ में अपने साथियोंके साथ वाराणसीके तत्कालीन ‘डिप्टी जेलर’ अनिल कुमार त्यागीकी हत्या की थी । दोनोंपर ₹५०००० का पारितोषिक रखा गया था और ये प्रयागराजमें किसी राजनीतिक व्यक्तिकी हत्या करनेके उद्देश्यसे आए थे ।
‘सीओ एसटीएफ’ नवेन्दु सिंहने बताया कि मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी दलके लिए कार्य करनेवाले दो ‘सुपारी किलर’ राजीव पांडे बनाम वकील पांडे और एसएच अमजद बनाम अंगदकी सूचना मिलनेपर ‘नाकाबन्दी’ की गई । इस मध्य दोनोंने भागनेका प्रयास करते हुए पुलिसपर ‘फायरिंग’ कर दी । बचावमें पुलिसद्वारा गोली चलानेके कारण दोनों रक्तरंजित हो गए । पुलिस शीघ्र उन्हें चिकित्सालय लेकर पहुंची; परन्तु चिकित्सकने उन्हें मृत घोषित कर दिया । पुलिसको इनके पाससे ३० और ‘९ एमएम पिस्टल’, ‘जिंदा कारतूस’ और एक ‘मोटरसाइकल’ मिली है ।
ये दोनों आजकल मुन्ना बजरंगी और दिलीप मिश्रा गुटके लिए कार्य कर रहे थे ।
ऐसे सभी आरोपियोंको आतङकियोंका साथ देने व निर्दोषोंकी हत्या करने हेतु मृत्युदण्ड मिलना ही उचित है । उत्तर प्रदेश पुलिसका यह कार्य प्रशंसनीय है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply