मुख्तार अंसारीकी पत्नी और सालोंकी सम्पत्ति ली गई अधिग्रहणमें, योगी शासनने की कठोर कार्यवाही
०३ अगस्त, २०२१
उत्तर प्रदेशके योगी शासनने मुख्तार अंसारीसे सम्बन्धित दो करोड और अठारह लाखकी सम्पत्ति अधिग्रहित कर ली गई है । यह सम्पत्ति उसकी पत्नी एवं सालोंके नामपर पञ्जीकृत की गई थी । इससे पूर्व गाजीपुरके सैय्यदबाडामें स्थित सम्पतियोंको भी अधिग्रहित किया गया था, जिनका मूल्य १.१८ करोड आंका गया था । अंसारीकी पत्नी आफसा अंसारी तथा साले सरजील रजा और अनवर शहजाद आपराधिक समूहमें सम्मिलित थे । अंसारीके बन्दी बनाए जानेके पश्चात, उसके सम्बन्धियों और सदस्योंके विरुद्ध शासकीय कार्यवाही आरम्भ कर दी गई थी । सूचीके अनुसार, सबसे अधिक अवैध सम्पत्ति केवल अंसारीसे ही सम्बन्धित थी ।
मुख्यमन्त्री योगी आदित्य नाथद्वारा ‘माफिया’पर कठोर कार्यवाही की जा रही है, यह प्रशंसनीय है और इसका अनुकरण अन्य राज्योंको भी करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply