मुख्तार अंसारीके पुत्रने चुनाव प्रचारके मध्य अधिकारियोंको धमकाया, प्राथमिकी हुई प्रविष्ट
४ मार्च, २०२२
उत्तर प्रदेशके विधानसभा चुनावका अन्तिम चरण ७ मार्चको होना है । इसी दिन मऊ सदर क्षेत्रमें भी मतदान किया जाएगा । यहांसे ‘सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी’के प्रत्याशी एवं कुख्यात ‘डॉन’ मुख्तार अंसारीका पुत्र अब्बास अंसारी भी चुनाव प्रत्याशी हैं । उसे समाजवादी दलका भी समर्थन प्राप्त है । अब्बास अंसारीका एक चित्रपट (वीडियो) साझा हो रहा है जिसमें वह स्पष्ट रूपसे अधिकारियोंको धमकी देता दृष्टिगत हो रहा है । दृश्यपटमें वह कह रहा हैं, “समाजवादी दलके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादवसे मैं यह कहकर आया हूं कि शासन आनेपर ६ माहतक किसीको स्थानान्तरित नहीं किया जाएगा । जो यहां है वह यहीं रहेगा, तब उनका लेखा देखा जाएगा । उसके पश्चात उसके जानेकी ‘टिकट’पर मुहर लगेगी ।” वहीं दृश्यपट प्रसारित होनेके पश्चात अब्बास अंसारीके विरुद्ध प्रकरण प्रविष्ट कर लिया गया है एवं मऊ ‘पुलिस’ने ‘ट्वीट’ कर बताया है कि ‘थाना’ कोतवालीपर आचार संहिताके उल्लङ्घनके सम्बन्धमें ‘आईपीएस’की विभिन्न धाराओं अन्तर्गत अभियोग प्रविष्ट हुआ है एवं सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारीको अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन भेज दिया गया है । उल्लेखनीय है कि मुख्तार अंसारी मऊ सदर विधानसभा क्षेत्रसे ५ बार विधायक रह चुका है; परन्तु इस बार वह चुनाव नहीं लड रहा है । अब उसके स्थानपर उसका ज्येष्ठ पुत्र अब्बास अंसारी प्रत्याशी है ।
जब ऐसे राजनीतिक दलके प्रत्याशी सत्तामें नहीं है तो बिना किसी भयके ऐसा वक्तव्य दे रहे हैं । वहीं जब शासन इनके अनुकूल होगा तो किस प्रकारका यह रावणराज्य स्थापित करेंगे, इसकी कल्पना करना सरल है । सभी हिन्दू सदैव ऐसे राजनीतिक दलोंका पूर्णतः बहिष्कार करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply