मुलायमने कहा, अब मेरा कोई सम्मान नहीं करता


अगस्त २६, २०१८

लखनऊके गांधी सभागारमें आयोजित सपा नेता भगवती सिंहके जन्मदिवसके अवसरपर मुलायम सिंहने अपने सम्बोधनमें कहा कि ऐसा समय आ गया है, जब मेरा कोई सम्मान नहीं करता है; लेकिन शायद मेरी मृत्युके पश्चात लोग मेरा सम्मान करेंगे । मुलायम सिंहने कहा कि राम मनोहर लोहियाके साथ भी ऐसा ही हुआ था । एक समय ऐसा आ गया था, जब वो भी कहा करते थे कि इस देशमें जीवित रहते कोई सम्मान नहीं करता है ।

अपने सम्बोधनमें भगवती सिंहको लेकर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टीके गठनमें उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है । उन्होंने संगठनको सशक्त करनेके लिए बहुत कार्य किया है । उन जैसे नेताओंके प्रयासोंके कारण दल यहांतक पहुंच पाया है । इस कार्यक्रममें उन्होंने राम मनोहर लोहियाकी भी प्रशंसा की ।

गत वर्ष दल नेतृत्वको लेकर समाजवादी दलके भीतर जो हंगामा हुआ था, उसके पश्चात आपसी कलह खुलकर सामने आ गई थी । नेतृत्वको लेकर पिता और पुत्र न्यायालयतक पहुंच गए थे । अन्ततः अखिलेशको नेतृत्व मिला; लेकिन उस घटनाके पश्चात मुलायम सिंहकी वेदना कई अवसरपर देखी जा चूकी है ।

जब अखिलेशको दलका नेतृत्व मिला था उस समय मुलायम सिंहने कहा था कि पिताके सम्बन्धसे उनका आशीर्वाद सदैव अखिलेशके साथ है और रहेगा; लेकिन वैचारिक रूपसे मैं अखिलेशके निर्णयसे प्रसन्न नहीं हूं । बता दें, उस घटनाके पश्चात चाचा शिवपाल और अखिलेशके मध्य भी काफी अधिक दूरियां बढ चुकी हैं ।

गत दिवसोंमें शिवपाल यादवने महागठबन्धन और अखिलेशसे सम्बन्धित प्रश्नोंका उत्तर देते हुए कहा था कि अखिलेश अध्यक्ष हैं; इसलिए महागठबन्धनको लेकर अन्तिम निर्णय उनका होगा ।

 

“सहस्त्रों राम भक्तोंपर गोलियां चलवाकर मांंकी गोद सूनी करने वाला धर्मद्रोही अपने पुत्रसे सुखकी आशा कर रहा है !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution