‘मुंबई डायरीज २६/११’में इस्लामिक आतङ्कवादको ‘क्लीन चिट’, हिन्दुओंको निकृष्टतम छविमें प्रस्तुत किया
२२ सितम्बर, २०२१
‘अमेजन प्राइम’पर प्रकशित (रिलीज) हुई ‘मुंबई डायरीज २६/११′ने मुसलमानोंका महिमामण्डनकर दर्शकोंको दिग्भ्रमित करनेका कुकृत्य किया है । इस ‘वेब सीरीज’में हिन्दुओंको निकृष्ट और मुसलमानोंको उत्कृष्ट भूमिकामें प्रस्तुत किया गया है । हिन्दुओंको मुंबईके शासकीय चिकित्सालय ‘बॉम्बे जनरल अस्पताल’में तोडफोड करनेवाले जिहादियोंके विरुद्ध कुछ अपशब्द बोलते हुए दिखाया गया है । कुल मिलाकर इस ‘वेब सीरीज’का केन्द्रबिन्दु मुसलमानों व इस्लामकी विकृत छविको सुरक्षित करना है ।
उल्लेखनीय है कि ‘मुंबई डायरीज २६/११’का भ्रष्ट निर्देशन निखिल आडवाणी और निखिल गोंसाल्विसने किया है । मोहित रैना, कोंकणा सेन शर्मा, मृण्मयी देशपांडे, नताशा भारद्वाज, सत्यजीत दुबे, प्रकाश बेलावाडी, श्रेया धनवंतरी, सहित कई अन्य लोग महत्त्वपूर्ण भूमिकामें हैं ।
काल्पनिक एवं असत्य चलचित्र व ‘वेब सीरीज’के निर्देशकों, अभिनयकर्ताओं व प्रयोजनकर्ताओंको बन्दी बनाकर व्यापक अर्थदण्ड व श्रमदण्ड देना चाहिए, तभी समाजको दिशाभ्रष्ट करनेवाली इनकी कुकृतिका परिमार्जन होगा । हिन्दू भी ऐसे धारावाहिकोंका पूर्णतः बहिष्कार करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply