मुख्तार अंसारीका निकटवर्ती नन्हे खान उत्तरप्रदेश पुलिसद्वारा बनाया बन्दी, ५३ लाखकी सम्पत्ति पकडी
२० जून, २०२१
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारीके निकटवर्तियोंके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उत्तरप्रदेश पुलिसने उसके गुटके एक और सदस्य नन्हें खानको बन्दी बनाया । महेंद गांव निवासी मेहरुद्दीन खान उपनाम नन्हें खानके विरुद्ध जनपदके बाहर करनेकी कार्यवाही की गई । पुलिसको ज्ञात हुआ था कि वह गांवमें ही निवास कर रहा है । १८ जून २०२१ को उसे बन्दी बनाकर उसके विरुद्ध ‘गुण्डा एक्ट’के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है ।
नन्हे, मंगई नदीपर अनेक करोड रुपयोंकी शासकीय भूमिपर अतिक्रमणकर उसपर अवैध सेतु बनाकर मछली पालन कर रहा था । पुलिसने उस सेतुको ध्वस्तकर उससे भूमि, एक ‘बोलेरो’ सहित कुल ५३ लाखकी सम्पत्ति अधिग्रहित (जब्त) की ।
समाजवादी दलके शासनकालमें समुदाय विशेषके दुराचारी शासनकी छत्रछायामें बहुत अधिक सङ्ख्यामें फलफूल रहे थे । योगी शासनमें सभी अराजक तत्त्वोंके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है । उन्हें आश्रय देनेकी शङ्का होनेपर शासकीय कर्मचारियों, पुलिस आदिको भी क्षमा नहीं किया जा रहा । यह प्रशंसनीय है, इससे ही ऐसे जिहादियोंको पाठ सीखनेको मिलेगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply