हनुमान मन्दिरके पुजारीकी अज्ञात लोगोंने कर दी पीट-पीटकर हत्या, जांचमें जुटी ‘पुलिस’ ढूंढनेमें असफल
१४ सितम्बर, २०२१
मध्य प्रदेशके धार जनपदमें, ज्ञानपुरा क्षेत्रके कडबान पहाडीपर स्थित हनुमान मन्दिरके पुजारी अरुणदासकी रविवार रात्रिके समय हत्या कर दी गई । पीट-पीटकर हत्या करनेवाले लोग अज्ञात हैं । सभी हत्यारे भाग चुके हैं । उन हत्यारोंसे पुजारीकी रक्षाके प्रयासमें, मन्दिरका द्वारपाल राहुल भी गम्भीर रूपसे चोटिल हो गया है । धार जनपदके नगरीय ‘एसपी’ देवेंद्र धुर्वेके अनुसार, रविवार रात्रिके समय मन्दिरमें बैठे पुजारी को वहां चार अपरिचित लोग दिखाई दिए । पुजारीने केवल उनसे यही पूछा कि आप यहां क्या कर रहे हैं । इतनी छोटीसी बातपर चारों आरोपी उत्तेजित हो गए एवं पुजारीको अपशब्द कहने लगे । इसके पश्चात, उन्होंने पुजारीको लाठियोंसे पीटना आरम्भ कर दिया । पुजारीकी रक्षाके प्रयासमें, वहांका २६ वर्षीय राहुल नामक द्वारपाल भी चोटिल हो गया । दोनोंको ग्रामीणोंने चोटिल अवस्थामें चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराया । आगामी दिवस, सोमवार प्रातःकालके समय गम्भीर रूपसे चोटिल पुजारी अरुणदासने चिकित्साके मध्य प्राण त्याग दिए । ‘पुलिस’ने अज्ञात व्यक्तियोंके विरुद्ध धारा ३०२ के अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट कर लिया है । उन सभी आरोपियोंको ढूंढा जा रहा है । हनुमान मन्दिरमें, उत्तर प्रदेशके निवासी ६५ वर्षीय पुजारी अरुणदास गत सात वर्षोंसे सेवारत थे ।
पिछले कुछ समय विभिन्न मन्दिरोंके पुजारियों, साधुओं, महात्माओं तथा सन्यासियोंकी निरन्तर हत्या की जा रही है, यह देशके लिए लज्जास्पद विषय है । शासनको उनकी सुरक्षा हेतु कडे प्रबन्ध करने चाहिए एवं अपराधियोंको कठोर दण्ड देना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply