जिहादियोंने शाहनाजके ६ माह पूर्व विवाहित पतिकी कर दी हत्या, शव पाया गया सार्वजनिक शौचालयमें


१४ जनवरी, २०२१
        देहलीके नोएडामें एक २७ वर्षीय युवक राधे चौहानकी हत्या कर दी गई है । उसका शव नोएडाके एक ‘मेट्रो स्टेशन’के सार्वजनिक शौचालयमें रक्तरंजित पाया गया । सूचना मिलते ही पुलिसने उसके शवको अपने अधिकारमें ले लिया है और शव विच्छेदन हेतु भेज दिया है । उक्त युवक नौएडाके सेक्टर ५५ की एक ‘झोपड बस्ती’का रहनेवाला है ।
       राधेने छह माह पूर्व एक मुसलमान युवती ‘शाहनाज’से प्रेम-विवाह रचाया था । सम्भवतः इसी अन्तरजातीय विवाहके कारण ही जिहादियोंद्वारा राधेकी हत्या कर दी गई है । राधे और ‘शाहनाज’के विवाहके किसी भी प्रकारके प्रलेख प्राप्त नहीं हुए हैं । अन्य लोगोंसे भी पुलिसद्वारा पूछताछ की जा रही है । मृतककी पत्नी शाहनाजसे भी पूछताछ करनेके प्रयास किए जा रहे हैं; किन्तु हत्यारा अभीतक पुलिसद्वारा नहीं पकडा जा सका ।
       मृतकके पाससे पुलिसको एक चाकू प्राप्त हुआ है और एक अन्य चाकू उसी शौचालयसे भी प्राप्त हुआ है । आसपासके सीसीटीवी’के सभी कैमरोंकी जांच की जा रही है । मृतकके परिजनने उसे मादक द्रव्योंका व्यसनी बताया है ।
      पहले भी किसी हिन्दूद्वारा मुस्लिम युवतीसे विवाह करनेपर उनकी हत्या की जाती रही है; अतः पुलिस, इस प्रकरणका अन्वेषण इस दृष्टिसे भी करे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ 

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution