जुलाई ३, २०१८
उत्तर प्रदेशमें मुसलमानोंने ‘हिन्दू-मुस्लिम एकता’का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है । अगले वर्ष होने वाले कुम्भ मेलेके लिए इलाहाबादमें मुस्लिमोंने कई मस्जिदोंकी भित्ति (दीवारें) गिरा दीं ! विशेष बात है कि ऐसा उन्होंने न तो किसीके कहनेपर किया है और न ही दबाव में ! मस्जिदोंकी भित्ति (दीवारें) व अन्य भाग ढहानेका निर्णय उनका स्वयं का है । उनका कहना है कि वे शासनके विकास कार्यका समर्थन करते हैं; इसलिए उन्होंने स्वयं यह पग उठाया है ।
यह प्रकरण नगरके प्राचीन भागका (पुराना इलाहाबाद) है । मंगलवारको (३ जुलाई) यहांपर कई मस्जिदोंकी भित्ति (दीवारें) गिरा दी गई ! मुसलमानोंका इसपर कहना है, “हमने ऐसा अपनी इच्छासे किया है । ये सभी मस्जिदें शासकीय धरतीपर बनी थीं, जिन्हें गिरा दिया गया है । कुम्भ मेलेके लिए शासन सडकोंका विस्तार कर रहा है, हम उसका पूर्ण रूपसे समर्थन करते हैं ।”
आपको बता दें कि जनवरी २०१९ में संगम नगरीमें कुम्भ मेलेका आयोजन होना है । मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथके शासनने इसीके लिए विशेष रुपसे तैयारियांकी हैं, जिसके अन्तर्गत नगरकी सडकोंका विस्तार किया जा रहा है । नगरका प्राचीन भाग घनी जनसंख्या वाला है । सडकोंके लिए स्थान चाहिए था, इसलिए स्थानीय मुसलमानोंने स्वयं ही यह पग उठाया ।
स्रोत : जनसत्ता
Leave a Reply