मुशर्रफने चेताया, पाकिस्तानने एक परमाणु बम गिराया तो भारत २० बम गिराकर हमें समाप्त कर देगा !


फरवरी २५, २०१९

पाकिस्तानके पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफने कहा कि यदि पाकिस्तानने एक परमाणु बम गिराया तो भारत २० बम गिराकर हमें समाप्त कर सकता है । कराचीसे छपनेवाले समाचार-पत्र ‘डॉन’के अनुसार, यूएईमें एक प्रेस वार्ताको सम्बोधित करते हुए परवेज मुशर्रफने यह बात कही ।

मुशर्रफने, “भारत और पाकिस्तानके सम्बन्ध पुनः भयावह स्तरपर पहुंच गए हैं । परमाणु आक्रमण नहीं होगा । यदि हम भारतपर एक परमाणु बमसे आक्रमण करते, तो भारत २० बमोंसे हमें समाप्त कर सकता है । तब एकमात्र उपाय यह है कि हमें पहले उनपर ५० परमाणु बमोंसे आक्रम करना चाहिए ताकि वे हमें २० बमोंसे न मार सकें ! क्या आप पहले ५० बमोंके साथ आक्रमण करनेके लिए सज्ज हैं ?”

पाकिस्तानके पूर्व राष्ट्रपतिका वक्तव्य पुलवामा आतंकी आक्रमणके एक सप्ताहके पश्चात आया है । इसमें ‘सीआरपीएफ’के ४० सैनिक हुतात्मा हो गए थे । जिसका उत्तरदायित्व ‘जैश-ए-मोहम्मद’ने लिया था ।

 

 

“इससे स्पष्ट है कि भारतको अभी ही कडी कार्यवाही करनी चाहिए । शत्रुको शक्तिशाली बनने देना हमारी मूढता होगी तो इससे पूर्व वह ५० परमाणु योग्य हो, भारतको बिना देरी किए पाकिस्तानको उसका स्थान दिखाना चाहिए !”-  सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

 

स्रोत : फर्स्टपोस्ट



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution