उत्तरप्रदेशमें ५१ मन्दिर बनानेमें लगा मुस्लिम व्यवसायी, कोट्यावधिकी सम्पत्ति दान !


जुलाई २, २०१८

जिस समय देशमें राजनीतिके कारण समाज जाति और धर्मके मध्य बंटता नजर आ रहा है, वहीं उत्तरप्रदेशके एक मुस्लिम व्यवसायीने साम्प्रदायिक सौहार्दका उदाहरण प्रस्तुत किया है । ‘शाइन ग्रुप ऑफ कम्पनीज’के अधिकारी राशीद नसीमने उत्तरप्रदेश और बिहारमें ५१ मन्दिरोंके निर्माणके लिए जमीनके साथ-साथ धन उपलब्ध करानेकी भी घोषणाकी है ! इतना ही नहीं कुछ मन्दिरोंका उद्घाटन हिन्दुओंके लिए पवित्र ‘सावन’ माहमें होने जा रहा है । प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदीको पसन्द करने वाले नसीमका कहना है कि उन्होंने वर्षके अन्ततक २१ मन्दिरोंके निर्माणको पूरा करानेका लक्ष्य रखा है । इसके पश्चात ३० अन्य मन्दिरोंका निर्माण अगले वर्ष करनेका प्रयास है ।

राशिद नसीमका कहना है कि मन्दिरोंके निर्माणके पीछेकी भावना केवल समाजमें साम्प्रदायिक विश्वासको बनाए रखना है । उनका कहना है कि मन्दिर निर्माणके इस पगसे अवधकी ‘गंगा-जमुना’ परम्पराको पुनः स्थापित करनेमें सहायता मिलेगी ।

‘न्यूज18’से बात करते हुए राशिदने कहा “एक मुस्लिम होनेके कारण मुझे अन्य धर्मके लिए अच्छा कार्य करनेसे रोका नहीं जा सकता । मेरा मानना है कि यह पग साम्प्रदायिक सौहार्दको बढानेके साथ-साथ समाजमें शान्तिका भी सन्देश देगा ।” राशिदकेद्वारा निर्माण कराए जा रहे मन्दिरोंमें से प्रथम मन्दिर ‘इलाहाबाद-वाराणसी राजमार्ग’पर बनकर सिद्ध है, जिसका उद्घाटन कुछही दिवसोंमें सावन माहमें किया जाएगा ।

इलाहाबादके रहने वाले राशिदने रियल एस्टेट व्यापारसे आरम्भ किया और कुछ ही वर्षोंमें अपने व्यापारको भ्रमण, पर्यटन, शुद्ध पेयजल यन्त्रके साथ अन्य क्षेत्रोंमें भी विस्तार किया । राशिद प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदीकी कार्यशैलीसे भी बहुत प्रभावित है । उनका कहना है कि वे भी एक माहमें लगभग ५० सहस्त्र किलोमीटरकी यात्रा करते हैं, ताकि अपने व्यापारको और विस्तृत कर सकें । वे कहते हैं, “जब हमारे प्रधानमन्त्री देश और हमारे लिए इतनी यात्राकर सकते हैं तो हम क्यों नहीं ? व्यापारके लिए यात्राएं करना मुझे भाता है । मैं यात्राओंमें कभी भी परेशान नहीं होता”

स्रोत : न्यूज18इण्डिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution