मौलवीने अवयस्क बालिकासे दुष्कर्म पश्चात कुएंमें धकेल परिवार सहित भागा
९ अप्रैल, २०२१
राजस्थानके भिवाडीमें मस्जिदके ‘मौलवी’ने १४ वर्षीय अवयस्क बालिकासे दुष्कर्म किया । रात्रि लगभग साढे तीन बजे बालिकाके परिजन उसे ढूंढते हुए पहुंचे तो आरोपित पीडिताको कुएंमें धक्का देेेकर परिवार सहित भाग निकला । कुएंमें ‘शोर’ मचानेपर निकटवर्ती ग्रामीण वहां जुट गए और उसे कुएंसे बडी कठिनाईपूर्वक निकाला गया । घटनाके ७ दिवस पश्चात पीडित बालिकाके परिवारने थानेमें परिवाद प्रविष्ट करा कार्रवाईकी विनती की है । पुलिसने प्रकरणमें प्राथमिकी प्रविष्ट कर ली है । मौलवी जफरु मूल रूपसे हरियाणाके पुन्हाना क्षेत्रके बिसरु ग्रामका रहने वाला है । भगौडे मौलवी जफरुके २ बच्चे भी हैं । मौलवीको ढूंढनेमें पुलिस सतत प्रयत्नशील है ।
वासनान्धोंको अतिशीघ्रतम कठोरतम दण्डद्वारा ही नियन्त्रित किया जा सकता है । इसकी सिद्धता मूकदर्शक ‘सेक्युलर’ शासनमें अंश मात्र भी नहीं है । “बाला-बाला देवी प्रतिमा वत्सो वत्सः श्रीरामः ” अर्थात प्रत्येक बाला देवीकी प्रतिमा है, बच्चा-बच्चा राम है, यह वास्तविकता रामराज्यमें ही साध्य है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply