‘रमजानपर कोरोना निषेधाज्ञामें दें ढील’: मुसलमान नेताओंका उद्धव ठाकरे मुख्यमन्त्रीको पत्र, होलीपर था कठोर कार्यवाहीका निर्देश 


०७ अप्रैल, २०२१
       ‘रजा अकादमी’ नामक संस्थाने उद्धव ठाकरेको पत्र लिखकर रमजानके महीनेमें कोरोना निषेधाज्ञामें ढिलाईकी याचना की है । रमजानका प्रारम्भ १२ अप्रैल २०२१ से हो रहा है, जिसमें मुसलमान ‘रोजा’ रखते हैं तथा सन्ध्याको भोजन करते हैं जिसे वे ‘इफ्तार’ कहते हैं । इस अनुसार १२ मईके निकट ईद होगी । ईदके पर्वपर ‘बाजारों’में विविध वस्तुएं क्रय करने हेतु एकत्रित होते जन समूहको नियन्त्रित करना कठिन होगा । गत वर्ष भी रमजानके समय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर कोरोना नियमोंका सार्वजनिक उल्लंघन किया गया था ।
      होलीके पर्वपर बृह्नमुम्बई महानगरपालिकाने विज्ञापन देकर कहा था कि सार्वजनिक रूपसे होली खेलनेपर कठोर कार्यवाही की जाएगी ।
       उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्रमें कोरोना रोगियोंकी स्थिति विकट है । यहां ४८२२७३ सक्रिय रोगी हैं । गत एक दिनमें ५५४६९ रोगी देखे गए हैं । देशके कुल ८३८६६९ सक्रिय कोरोना रोगियोंमें ५५% महाराष्ट्रमें हैं । देशकी एक दिनकी कोरोनासे मृत्यु’दर’ ६३० है, जिनमें २९७ अर्थात ४७.१४% महाराष्ट्रके हैं ।
   ऐसी विकट स्थितिमें ढीलकी याचना करना ही अनुचित है; परन्तु आजकी सत्ता लोलुप शिवसेना मुसलमान प्रेमसे ओतप्रोत हो चुकी है । अतः उनकी याचना स्वीकार करके उन्हें ‘कर्फ्यू’में ढील दी जाए तो आश्चर्य नहीं होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution