३८ वर्षीय अमजदने किया ६ वर्षीय बालिकाके साथ दुष्कर्म पश्चात की हत्या, शवको पेटिकामें छुपाया, निकटवर्ती निवासियोंने दुर्गन्ध आनेपर ‘पुलिस’को सूचित किया ।
५ दिसम्बर, २०२१
उत्तरप्रदेशके हापुडमें २ दिसम्बर २०२१ की सन्ध्याको ६ वर्षीय बालिका कुछ क्रय करने घरसे निकली थी । आरोपी अमजद उसे बहलाकर निकट ही अपने घर लेकर गया । वहां उसका यौन उत्पीडनकर उसकी हत्या करके शवको पेटिकामें छुपा दिया । उस समय उसकी पत्नी व बच्चे घरपर नहीं थे ।
लडकी घर नहीं लौटी तो परिवारने ‘पुलिस’को सूचित किया । शनिवार, ४ दिसम्बर २०२१ को दुर्गन्ध आनेपर निकटवर्ती रहवासियोंने ‘पुलिस’को सूचित किया । अमजदके घरकी पेटिकासे बालिकाका शव मिला, जिसे शवपरीक्षणके (पोस्टमार्टमके) लिए भेजा गया है । ‘पुलिस’ने अमजदको त्रिलोकीपुरम क्षेत्रसे बन्दी बना लिया । आरोपीने हत्या करना स्वीकार किया है । आरोपी मदिराका सेवन करता है ।
कट्टरपन्थियों द्वारा ऐसी घृणित घटनाएं अनेक बार देखी गई हैं । ऐसे अपराधियोंको शीघ्र कठोरतम दण्ड हो, यही न्याय व्यवस्थासे अपेक्षा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply