नवम्बर १७, २०१८
शुक्रवार, १६ नवम्बरको ताजमहलमें नमाज पढनेके पश्चात मुस्लिम समाजके लोगोंने प्रतिदिन पांचों समयकी नमाज करनेकी घोषणा की है ! साथ ही इसका प्रस्ताव केन्द्र सरकारको भी भेजनेका निर्णय लिया !
‘एएसआई’ने कुछ दिवस पूर्व ताजमहलमें प्रतिदिन नमाज करनेपर प्रतिबन्ध लगा दिया था । तब से इसका विरोध आरम्भ हो गया । एक दिवस मुस्लिम समाजके लोगोंने मस्जिदमें प्रतिबन्धके पश्चात भी नमाज की ! उसके पश्चात कांग्रेसके नगर कार्यवाहक अध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीनने वहींपर प्रतिदिन पांचों समयकी नमाज करनेकी घोषणा भी कर दी और सभी लोगोंने इसका समर्थन किया ।
उन्होंने कहा कि ताजमें ४५० वर्षोंसे पांचों समयकी नमाज होती रही है । उसके पश्चात् ‘एएसआई’ने इसप्रकारसे प्रतिबंध क्यों लगा दिया ? पांचों समयकी नमाजके सम्बन्धमें निर्णय लिया गया कि इस प्रस्तावसे केंद्र सरकारको भी अवगत करा दिया जाएगा ।
राष्ट्रीय बजरंग दलने उच्चतम न्यायालयके आदेशके पश्चात भी ताजमें नमाज करने वाले लोगोंको बन्दी बनानेकी मांग की है । दलके विभाग अध्यक्ष गोविंद पाराशरने कहा कि शनिवार, १७ नवम्बरको कार्यकर्ता अधीक्षण पुरातत्वविदको ज्ञापन देंगे । इन लोगोंको बन्दी बनानेकी मांग की जाएगी । यदि एक सप्ताहके भीतर कार्यवाही नहीं हुई तो दल ताजमहलमें आरती करेगा ।
“सडक, रेलवे स्थानक, हिन्दू मन्दिर, गली-मौहल्ले और ताजमहल सब हो गया, अब अगला क्या ? क्या धर्मान्धोंकी मूढतापर प्रशासन ऐसे ही मूकदर्शक बनकर रहेगा ? अब हिन्दू राष्ट्र ही एकमात्र पर्याय है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply