प्रधानमन्त्री मोदीकी बांग्लादेश यात्राको लेकर जिहादियोंने दी चेतावनी
२१ मार्च, २०२१
प्रधानमन्त्री मोदी बांग्लादेशकी स्वतन्त्रताकी ५० वीं वर्षगांठपर २६ मार्च २०२१को राष्ट्रकी राजधानी ढाका जा रहे हैं । इस यात्राको लेकर शुक्रवार १९ मार्चको वहांके मुसलमानों व कुछ छात्र कार्यकर्ताओंने विरोधमें प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शन किया । ‘जुमेकी नमाज’के पश्चात ५०० मुसलमानोंने बैतूल मुकर्रम मस्जिदके बाहर विरोध प्रदर्शन किया जिसका ‘वीडियो’भी सामाजिक जालसथलोंपर साझा हो रहा है, जिसमें वे लोग ‘गो बैक मोदी’ ‘गो बैक इंडिया’ कह रहे हैं । प्रदर्शनकारी विरोधके मध्य प्रधानमन्त्री मोदी व उनके राजनीतिक दल भाजपापर भी आरोप लगाते हुए कहते हैं कि मोदी मुसलमानोंको दबा रहा है । उन्होंने यह भी कहा कि नित्य भारतीय सीमापर बांग्लादेशियोंको मारा जा रहा है, जबकि सत्य यह है कि तस्करी करते हुए पकडे जानेपर ही घुसपैठियोंके विरुद्ध कार्यवाही होती है ।
एक मुसलमान व्यक्ति कहते सुनाई देता है कि यदि नरेंद्र मोदीको बांग्लादेश आनेको कहा गया तो हम आतंकी बन जाएंगे ।
जहां भारत शासन अनेक मुसलमान राष्ट्रोंको आपातकालकी परिस्थितिमें भी कोरोना महामारीकी औषधि प्रदान कर रहा है । वहीं यह जिहादी नागरिक भारतके विरुद्ध इस प्रकारके विरोध कर रहे हैं । इन्हें सम्भवतः स्मरण नहीं है कि जिस बांग्लादेशकी स्वर्ण जयन्तीपर भारतके प्रधानमन्त्रीजी आ रहे हैं, उसका निर्माण भारतकी सहायता बिना सम्भव नहीं था और बांग्लादेश नहीं बनता तो ये आज भी पाकिस्तानके पराधीन होते । किन्तु कृतघ्नता जिनकी वृत्ति हो, उनसे अन्य अपेक्षा करना व्यर्थ है । हिन्दू इनके, भारतीय सहधर्मियोंसे सतर्क रहें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply