असमके अधिकतर मुसलमान धर्मान्तरित, उनके हिन्दू पूर्वज नहीं खाते थे ‘बीफ’, मुख्यमन्त्री हिमंता बिस्वा सरमा बोले, “मेरे निर्णयसे वे खुश”


९ अक्टूबर, २०२१
      असमके मुख्यमन्त्री हिमंता बिस्वा सरमाने कहा है कि राज्यके अधिकतर मुसलमान धर्मान्तरित हैं, जिनके पूर्वज हिन्दू थे और ‘बीफ’ नहीं खाते थे । ‘इंडिया टुडे कन्क्लेव’में उन्होंने असममें अवैध अतिक्रमणके विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानपर भी बात की । उन्होंने कहा कि असममें कोई ‘हेट नैरेटिव’ नहीं है और एक बहुप्रसारित (वायरल) दृश्यपटमें (वीडियोमें) शवपर कूदते दिख रहे व्यक्तिको बन्दी भी बनाया गया । उन्होंने कहा कि असमके अधिकतर लोग मानते हैं कि बांग्लादेशके मुसलमानोंने घुसपैठ करके अतिक्रमण किया ।
      उन्होंने कहा कि वे असमके मुसलमानोंको सदैव स्मरण दिलाते हैं कि आपके पूर्वज ‘बीफ’ नहीं खाया करते थे, आप कृपया इसके प्रयोगको तो प्रोत्साहन न दें । उन्होंने ध्यान दिलाया कि इस देशमें कई लोग परम्पराकी बात करनेपर अप्रसन्न हो जाते हैं । असमके मुख्यमन्त्री हिमांत बिस्वा सरमाने कहा कि अधिकार हमारी सभ्यताके मूल्योंसे ही निकले हैं, ऐसेमें इसे स्वतन्त्र दृष्टिकोणसे नहीं देखा जाना चाहिए ।
      उन्होंने   धार्मिक   स्थलोंके  ५  किलोमीटरके  कार्य  क्षेत्रमें ‘बीफ’को प्रतिबन्धित किए जानेके निर्णयका भी बचाव करते हुए कहा कि मुसलमान इस निर्णयसे प्रसन्न हैं और इससे परस्पर सौहार्दमें भी वृद्धि हुई है । उन्होंने पूछा कि क्या आपने ‘बीफ’ खानेके नए नियमोंपर असममें किसी मुसलमान सङ्गठनका विरोध देखा है ? साथ ही कहा कि इस निर्णयके विरुद्ध, जो विरोध हो रहा है, वे ‘लेफ्ट लिबरलों’द्वारा किया जा रहा है ।
      मुख्यमन्त्री बिस्वा सरमाने जो बात कही, वह अकाट्य सत्य है । इसमें कोई दो विचार नहीं कि मानव जातिका      मूल सनातन धर्म ही है और अब समय आ गया है, जब  सभी  सनातन धर्मका अभिज्ञान (पहचान) करें और अपने मूल धर्म सनातनकी ओर अग्रसर हों, इसीमें सबका हित निहित है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution