पूर्व पतिसे सम्बन्ध विच्छेदके बिना, मुस्लिम महिला नहीं कर सकती दूसरा विवाह, पंजाब न्यायालयने दिया निर्णय


११ फरवरी, २०२१
         पंजाबके न्यायालयने एक नव-युगलके विवाहके विरुद्ध विरुद्ध नया निर्णय दिया है । अलका सरीन स्वयं स्त्री न्यायाधीश है । उसने एक मुसलमान महिलाके नवविवाहको अवैध बताया है और किसी प्रकारकी न्यायिक सुरक्षा देनेसे मना कर दिया है ।
     नवयुगलने विवाह कर लिया है और उनके परिजनने उन्हें मार देनेकी और सम्पत्तियोंसे वंचित करनेकी धमकियां दी हैं । न्याय मांगनेपर, न्यायालयने उनके नए विवाहको अवैध ठहराया और निर्णय दिया कि पूर्व पतिसे सम्बन्ध विच्छेद हुए बिना, मुसलमान महिला दूसरा विवाह करनेकी अधिकारी नहीं है, जबकि मसलमान पुरुष बिना सम्बन्ध विच्छेदके दूसरा विवाह कर सकता है । यह स्वतन्त्रताके पूर्वका १९३९ का अधिनियम है, जिसके अनुसार महिलाको पूर्व पतिसे ‘तलाक’ लेना अनिवार्य है ।
महिलाने आरोप लगाया कि कि उसका पहला विवाह, उसकी इच्छाके विरुद्ध कर दिया गया था, इसलिए वह अब अपने प्रेमीसे विवाह करने जा रही है । न्यायालयने दूसरे विवाहके आधारपर सुरक्षाकी मांगको अवैध बताया और उन्हें जनपदके पुलिस अधीक्षकसे सुरक्षा मांगनेका परामर्श दिया । न्यायालयके अनुसार जीवनमें सङ्कट हो तो सुरक्षा देनेके लिए पुलिस बाध्य है ।
       भारतमें अब भी दासता युगके अधिनियमोंका पालन, काले अंग्रेजोंद्वारा किया जा रहा है । मुसलमान स्त्रियां अपने ही समुदायमें दासताकी प्रतीक हैं; जबकि मुसलमान पुरुषोंके लिए संविधानका कोई अर्थ नहीं है । स्वतन्त्र भारतमें ही अपने नागरिकोंके लिए, न्यायालय जातिवाद सिद्ध करते हुए हिन्दुओं और मुसलमानोंमें भेदभाव करता है । ऐसे अधिनियमोंको निरस्त करनेके लिए हिन्दूराष्ट्रकी ही आवश्यकता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ 

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution