मोहम्मद इजहारने बन्दूक दिखाकर अवयस्क सहपाठीका साथियोंके साथ मिलकर किया सामूहिक बलात्कार
०८ जनवरी, २०२१
बिहारके मुजफ्फरपुरमें १०वीं कक्षामें पढनेवाली एक बालिकाको बन्धक बनाकर बन्दूककी नोकपर सामूहिक बलात्कारके आरोपमें २२ वर्षीय मोहम्मद इजहारको पुलिसने बुधवार, ६ जनवरीको बन्दी बनाया है ।
पुलिसने कहा कि पीडिताकी आयु १६ वर्षके आसपास है और वह दसवीं कक्षामें पढती है । सामूहिक बलात्कारका यह प्रकरण जनपदके सकरा थाना क्षेत्रमें गत ६ दिसम्बरका है । समाचार पत्र ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’के ब्योरेके अनुसार, पुलिसने कहा कि प्रकरणकी सूचना पुलिसको मङ्गलवार, ५ जनवरीको रात्रिमें दी गई, जिसके पश्चात मुख्य आरोपी मोहम्मद इजहारको बन्दी बनाया गया ।
पीडिताके परिवादपर (शिकायतपर) महिला थानेमें प्रकरणके सम्बन्धमें ५ युवकोंके विरुद्ध प्राथमिकी प्रविष्ट की गई थी । पुलिसने कहा कि पांच आरोपियोंपर प्रकरण प्रविष्ट किया गया है ।
बताया जा रहा है कि इससे पूर्व पीडिताका परिवार सकरा थानेको इसकी सूचना दे चुका था और प्रकरणके अगले दिन वो एक आरोपीको पकडकर पुलिसको सौंप चुके थे । आरोप है कि सकरा पुलिसने इस प्रकरणको गम्भीरतासे न लेते हुए पीडित परिवारको फटकार भी लगाई ।
जिहादियोंद्वारा ये कुकर्म इसलिए बढते जा रहे हैं; क्योंकि शासन तथा पुलिस इन जिहादियोंको अनदेखा कर रहे हैं और इस विषयपर अत्यन्त गम्भीरतासे कार्य नहीं कर रहे हैं, अत: सभी हिन्दुओंको शासन तथा पुलिसपर निर्भर रहनेके स्थानपर महिलाओं तथा बालिकाओंकी सुरक्षाके लिए स्वयं आगे आना होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply