झारखण्ड: नक्सलियोंने विस्फोटक सुरंगमें किया विस्फोट, ६ जवान हुतात्मा व ४ चोटिल !


जून २७, २०१८

झारखण्डके गढवा प्रान्तके छिंजो क्षेत्रमें मंगलवार रात नक्सलियोंसे भीषण भिडन्तके समय विस्फोटक सुरंग विस्फोटमें झारखण्ड जगुआरके छह जवान हुतात्मा हो गए, जबकि ४ अन्य चोटिल हुए हैं । गढवाके पुलिस उपमहानिरीक्षक विपुल शुक्लाने बताया कि मंगलवार शाम लातेहार और गढवाके सीमाक्षेत्रमें छिंजो क्षेत्रमें नक्सलियोंके होनेकी सूचनापर पुलिस एवं सुरक्षा बलोंने कार्रवाई प्रारम्भ की । सुरक्षा बलोंसे भिडन्त होनेपर नक्सलियोंने गोलीबारी प्रारम्भ कर दी और रास्तेमें छिपाई गई विस्फोटकीय सुरंगमें विस्फोट कर दिया, जिससे झारखण्ड जगुआरके छह जवान हुतात्मा हो गए, जबकि कई अन्य चोटिल हैं ।

उन्होंने बताया कि अभी भिडन्त जारी है और क्षेत्रमें सुरक्षा बलोंकी और दल भेजे गए हैं । भिडन्तकी विस्तृत सूचना अभी उपलब्ध नहीं है । झारखण्ड जगुआर राज्य पुलिसकी नक्सलियोंसे जूझनेके लिए विशेष सशस्त्र इकाई है । उन्होंने बताया कि चोटिल जवानोंको जंगलसे निकालनेकी व्यवस्थाकी जा रही है और विस्तृत सूचना मिलनेपर ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी !

स्रोत : पंजाब केसरी



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution