आरम्भिक अवस्थाके साधक नामजप करनेसे पूर्व आर्ततासे प्रार्थना करनेके संस्कार डालनेका प्रयास करें | एक प्रार्थना जो आप नित्य कर सकते हैं वह निम्नलिखित है – हे प्रभु (अपने आराध्यका नाम भी ले सकते हैं), आप ही हमसे आपका एक घंटेका (आप जितना देर बैठकर करना चाहते हैं उतने ही समयका उल्लेख करें) नाम जप करवा कर ले लें । आपके श्री चरणोंमें प्रार्थना है कि आप अपने शस्त्रोंसे हमारे वास्तुके चारों ओर एवं हमारे चारों ओर अभेद्य सुरक्षा कवच निर्माण होने दें, जिससे अनिष्ट शक्तियां मेरे नामजपमें विघ्न न डाल सकें । हमारा नाम जप भावपूर्ण एवं अखंड हो इस हेतु हमें योग्य प्रयत्न करना सिखाएं । आरम्भिक अवस्थामें प्रार्थनाका जोड़ नामजपको देनेसे नामजपकी गुणवत्तामें शीघ्र वृद्धि होती है |
Leave a Reply