नारदा प्रकरणमें केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरोने मुख्यमन्त्री ममता बनर्जीके विरुद्ध प्रविष्टकी याचिका
१९ मई, २०२१
नारदा भ्रष्टाचार प्रकरणमें केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरोने तृणमूल कांग्रेसके नेताओंको अपनी अभिरक्षामें लेनेके उपरान्त अब बंगालकी मुख्यमन्त्री ममता बनर्जीके विरुद्ध याचिका प्रविष्ट की है । सीबीआईने इस याचिकामें ममता बनर्जीके दुर्व्यवहारका सन्दर्भ दिया है ।
बंगालमें ममता शासनद्वारा अनैतिक, आपराधिक कुकृत्य दिन-प्रतिदिन हो रहे हैं । प्रशासनकी एवं उनके नेताओंकी इसमें सक्रिय भूमिका दृष्टिगत होती है । आज बंगालकी स्थिति भयावह है । न्यायपालिका तथा केन्द्र शासन ममता शासनपर कार्यवाही कर दोषियोंपर त्वरित निर्णय लेकर कठोर दण्ड दें । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply