ईसाई तथा हिन्दू लडकियोंपर अब ‘लव-जिहाद’के साथ ‘नारकोटिक्स जिहाद’ भी, केरलके पादरीने किया सचेत
१० सिंतबर, २०२१
केरलके कोट्टायममें, सायरो मालाबार गिरजेके मार जोसेफ कल्लारंगट नामक पादरीने एक समारोहमें जनसमूहको सचेत करते हुए बताया कि आजकल कट्टरपन्थी, ईसाई तथा हिन्दू लडकियोंके साथ ‘लव जिहाद’के साथ ‘नारकोटिक्स जिहाद’भी कर रहे हैं । लडकियोंको मादक पदार्थोंका व्यसन लगाकर, उनका जीवन नष्ट करना भी इस जिहादमें सम्मिलित है ।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह कहकर चरमपन्थियोंका समर्थन कर रहे हैं कि न्याय, शान्ति और इस्लामके लिए, युद्ध और सङ्घर्ष आवश्यक है । सर्वत्र मुसलमान विचारधारा फैलानेका यह प्रयास है । ईसाइयोंको इससे सतर्क होना चाहिए ।
केरलमें इससे पूर्व भी अनेक ईसाई धर्मगुरुओंने ‘लव जिहाद’के बढ रहे प्रकरणपर चिन्ता व्यक्त की है । जिहादकी कोई सीमा रेखा नहीं है । कट्टरपन्थियोंको धार्मिक शिक्षण ही ऐसा दिया जाता है कि वे जिहाद हेतु कुछ भी करनेको उद्यत होते हैं । केरल जैसे वामपन्थी राज्यमें तो इनके विरुद्ध कोई कठोर विधान भी नहीं है । हमें ही सतर्क होकर, अपनी बेटियोंको ऐसे जिहादियोंसे स्वयंकी रक्षा कैसे हो ? यह सिखाना होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply