आइएसने भारत और बांग्लादेशमें आक्रमणकी चेतावनी दी, जारी किए फलक (पोस्टर) !!


मई २, २०१९

इस्लामिक स्टेटसे (आइएससे) सम्बन्धित संगठन ‘अल-मुरसलत’ नामक अनजानसे आतंकी संगठनने श्रीलंकाकी भांति भारत और बांग्लादेशमें आक्रमणकी चेतावनी दी है । समूहने चेतावनी भरा फलक (पोस्टर) जारी कर कहा है, “बंगाल और हिन्दमें खलीफाके योद्धाओंकी आवाज कभी बन्द नहीं हो सकती । हमारी बदलेकी प्यास कभी शान्त नहीं होगी ।” ईस्टरके दिवस श्रीलंकामें तीन गिरिजाघरों और तीन विश्रामालयोंमें हुए आत्मघाती आक्रमणमें २५३ लोग मारे गए थे ।

गुप्तचर विभागके एक अधिकारीने बताया कि इस संगठनने अबु मुहम्मद अल-बंगालीको बांग्लादेशमें अपना मुखिया नियुक्त किया है । बंगालीको आतंकी आक्रमणकी योजना बनाने और नूतन आतंकियोंको प्रविष्ट (भर्ती) करनेका उत्तरदायित्व दिया गया है ।

इस फलक (पोस्टर) जारी करनेसे पूर्व इस आतंकी संगठनने बांग्लादेशकी राजधानी ढाकामें गुलिस्तां नाटकशालाके (सिनेमाके) पास छोटा विस्फोट कराया था, इसमें किसीके प्राण तो नहीं गए; परन्तु कुछ पुलसिकर्मी चोटिल हुए हैं ।

यह चेतावनी ऐसे समयमें भी आई है, जबकि पांच वर्ष पश्चात आइएस मुखिया अबु बक्र अल-बगदादीका एक वीडियो सन्देश भी सामने आया है, जिसमें उसने सीरियामें अपने संगठनकी पराजयकी बात मानी है और मुस्लिमोंको ईसाईयोंके प्रति भडकाया है ।

भारतीय गुप्तचर विभागको शंका है कि आइएस अपने छोटे गुटोंकेद्वारा भारतके साथ ही बांग्लादेशमें आतंकी आक्रमण कर सकता है; इसलिए गुप्तचर विभागोंकी दृष्टि बांग्लादेशमें होनेवाली प्रत्येक छोटी-बडी गतिविधियोंपर बनी हुई है ।

गुप्तचर विभागका यह भी कहना है कि अल मुरसलतने पश्चिम बंगाल और बांग्लादेशके कुछ क्षेत्रोंमें पोस्ट भी वितरण किए हैं और अपने समर्थकोंको एकत्र करनेका प्रयास किया है । पोस्टरपर लिखा है, “शीघ्र आ रहे हैं, इंशाअल्लाह ।”

अनजानसे आतंकी संगठन अल-मुरसलतकी ओरसे संकटकी अनदेखी इसलिए भी नहीं की जा सकती; क्योंकि इसीप्रकारके अनजान संगठन और आइएससे सम्बन्धित नेशनल तौहीद जमातने (एनटीजे) श्रीलंकामें आतंकी आक्रमण किया था ।

 

“भारत शासनको इसीलिए अब और तीव्रतासे देशमें बैठे आतंकियों और उनके आश्रय स्थलोंपर कार्यवाहीकी आवश्यता है; क्योंकि इन्हीं सबका आश्रय लेकर ये आतंकी भारतमें आनेकी चेतावनी देते हैं । यह हमारा दुर्भाग्य है कि आजतकके जितने भी शासन आए, उन्होंने आतंकी संस्थाओंको पोषित ही किया, जिसका परिणाम यह हुआ कि ये देशके कोने-२ में फैल गए; परन्तु भाजपाके मोदी शासन अन्तर्गत आतंकी संस्थाओंपर जो कार्यवाही हुई हैं, उससे वे सन्तुलन खोए बैठे हैं और ऐसी गीदड भभकी दे रहे हैं; परन्तु हमें इन्हें भी हल्केमें नहीं लेना चाहिए और आतंकियोंको नष्ट करने हेतु सभी प्रकारसे सज्ज रहना चाहिए ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ



स्रोत : जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution