वाहन चोर शौकत अली और मोहम्मद जुबैर बनाए गए बन्दी, चलभाषमें प्राप्त हुए ‘ड्रोन’, ‘ब्लास्ट’, तथा हत्याके चित्र


८ जुलाई, २०२१
   देहली ‘पुलिस’ने ४ जुलाई, २०२१, रविवारको दो वाहन चोरोंको पकडा था । अन्वेषणमें इनका अभिज्ञान २५ वर्षीय शौकत अहमद मल्ला तथा २२ वर्षीय मोहम्मद जुबैरके अनुसार हुआ था । इनमें शौकत कश्मीरके बारामुलाका निवासी है; यद्यपि जुबैर उत्तरप्रदेशके शामलीका निवासी है । ‘पुलिस’ इन्हें अभिरक्षामें लेकर अपना अन्वेषण कर रही थी कि प्रकरणमें ‘आतङ्की’ ‘एंगल’ आ गया, जिसने यह सन्देह बढा दिया है कि इन दोनों चोरोंके आतङ्की सम्बन्ध हो सकते हैं; इनके चलभाषसे ‘ड्रोन’के चित्र व कई आतङ्कियोंके चित्र प्राप्त किए हैं । चलभाषके निरीक्षणमें ‘बम ब्लास्ट’ तथा हत्याका दृश्यपट भी हैं ।
        ये आतङ्की प्रत्येक बार इसी प्रकार भारतमें उपद्रव करते हैं । इनका उद्देश्य ही सम्पूर्ण भारतमें आतङ्क फैलानेका है । सभी हिन्दुओंने इनसे सतर्क रहना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution