अगस्त १४, २०१८
‘लश्कर-ए-तय्यबा’का अति वाञ्छित (मोस्ट वांटेड) आतंकवादी नावेद जट्ट कश्मीरकी सडकोंपर घूमता पाया गया है ! एक वीडियो फैल रहा है, जिसमें नावेद पगडण्डीपर (फुटपाथपर) इधर-उधर घूमता दिख रहा है । जिस स्थानपर इसे देखा गया, उसके बारे शमें पुलिस जांच कर रही है । इससे पूर्व नावेदको दक्षिण कश्मीरके शोपियांके मलिकगुण्ड गांवमें देखा गया था, जहां वह सेनाद्वारा मारे गए आतंकवादी वकार अहमद शेखके अन्तिम संस्कारमें सम्मिलित होने आया था ।
बता दें कि जट्टपर पत्रकार शुजात बुखारीकी हत्याका आरोप है । शुजातको १४ जूनको उनके राइजिंग कश्मीर कार्यालयके बाहर गोली मार दी गई थी ! जट्ट इस वर्ष ६ फरवरीको कारावाससे भाग निकला था ! नावेदको चिकित्सिय जांचके लिए श्री महाराजा हरि सिंह चिकित्सालय ले जाया जा रहा था । उस समय चिकित्सालयमें हुई गोलीबारीमें २ पुलिस कर्मी हुतात्मा हुए थे ।
स्रोत : दैनिक जागरण
Leave a Reply