पाकिस्तानमें जन्मे, ब्रिटेनमें भारत विरोधी अभियान, अब मोदीकी बारी है कहनेवाला ‘लॉर्ड’ नजीर अहमद बच्चोंके यौन शोषणका दोषी
०७ जनवरी, २०२२
भारत विरोधी अभियान चलानेवाला पाकिस्तानी-ब्रिटिश नेता नजीर अहमद बच्चोंका यौन-शोषण करनेके प्रकरणमें दोषी पाया गया है । प्रतिवेदनके अनुसार, अहमदने १९७० में अपनी युवावस्थामें अवयस्कके साथ यौन-शोषण और दुराचारका प्रयास किया था । इसी प्रकरणमें सुनवाई करते हुए नयायालयने ‘लॉर्ड’ नजीर अहमदको अप्राकृतिक मैथुन और दुष्कर्मके प्रयासका दोषी पाया ।
अब उसके दण्डका निर्धारण ४ फरवरी २०२२ को किया जाएगा । बताया जा रहा है कि इस प्रकरणमें नजीरके साथ उसके दो भाई मोहम्मद फारूक और मोहम्मद तारिक भी दोषी पाये गए हैं। यद्यपि आयु अधिक होनेके कारण दोनोंको सुनवाईमें सम्मिलित होनेके लिए अनुपयुक्त पाया गया ।
विदित हो कि इस नजीर अहमदका जन्म पाक अधिकृत कश्मीरमें हुआ था और बचपनमें यह परिवार सहित ब्रिटेन चले गए थे । ब्रिटिश प्रधानमन्त्री टोनी ब्लेयरसे घनिष्ठताके कारण वर्ष १९९८ में प्रथम बार इन्हें ब्रिटेनमें ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’में चुना गया था । कुछ समय पश्चात, सतत विवादोंमें रहनेके कारण इन्हें ‘लेबर पार्टी’से निष्कासित कर दिया गया ।
जिहादी चाहें कहीं भी हों, किसी भी पदपर हों, उनकी आतङ्कवाद, यौन-हिंसा, हत्या जैसे ही जघन्य अपराधोंमें संलिप्तता अवश्य मिलेगी । न ही इन्हें सामाजिक पद एवं प्रतिष्ठाकी कोई चिन्ता रहती है और न विधानके दण्डकी । आवश्यकता है कि इनका सम्पूर्ण विश्वमें सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार किया जाए तथा विधानके अन्तर्गत निर्धारित कठोर दण्ड भी ऐसे जिहादियोंको शीघ्र मिले । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply