राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोगने तृणमूल शासनपर लगाए हत्याके गम्भीर आरोप


१६ मई, २०२१
    बंगाल शासनपर अनुसूचित जाति आयोगने हिंसाके गम्भीर आरोप लगाए हैं । आयोगके अध्यक्ष विजय सांपलाने पत्रकारवार्तामें उजागर किया कि दो मईके चुनावोंके पश्चात, बंगालमें हिंसाके १६२७ प्रकरण सामने आए हैं, जिनमें दुष्कर्मके १२ प्रकरण और २० लोगोंकी हत्याके प्रकरण हैं । दो मईके पश्चात, विशेषकर अनुसूचित जातिपर बहुत बुरा प्रभाव पडा है । इसके एक सप्ताहके पश्चात ६७२ नए प्रकरण सामने आए, जिसके लिए ‘एसएचओ’के विरुद्ध जांच करनेकी मांग की गई । जिन परिवारोंको हानि हुई है, उनकी सहायताके लिए शासनको आगे आना चाहिए । विश्व हिन्दू परिषदने भी पत्र लिखकर राष्ट्रपतिसे जांचकी मांग की है । भयके कारण कई हिन्दू परिवार पलायन करके दूसरे राज्योंमें जा चुके हैं; जबकि कई कार्यकर्ताओंकी हत्या की जा चुकी है । थानेमें परिवाद करनेवालोंपर पुलिसद्वारा ही प्रताडित किया जाता रहा है । हिन्दुओंके घरोंको लूटा गया, घरोंको जलाया गया और महिलाओंके साथ दुष्कर्म किया गया । इन घटनाओंको १९४७ में देशके विभाजनके पश्चात, ऐसी प्रथम घटना माना गया है ।
    ममताके शासनके प्रारम्भमें, वहांके निवासियोंको जिस प्रकार त्रस्त किया गया है, उससे यह सुनिश्चित है कि यदि बंगालके शासनको शीघ्रतासे नियन्त्रित नहीं किया गया तो देशकी स्थिति सङ्कटमें पड जाएगी । भारत शासन तत्काल बंगालमें राष्ट्रपति शासन लगाकर राज्यमें सुरक्षाका वातावरण उत्पन्न करे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution