उत्तरप्रदेशके पुलिसका अपराधपर दोहरा प्रहार, द्वारपर लगाई नींबू-मिर्ची और पंचनामेपर पांच चप्पल !!


नवम्बर १६, २०१८

उत्तर प्रदेशके मेरठका एक थाना अपराधकी घटनाओंसे परेशान होकर टोने-टोटकेकी शरणमें पहुंच गया है ! थानेपर नींबू-मिर्ची लटका दी गई है और प्रविष्ट हो रहे अभियोगमें भी टोटके अपनाए जा रहे हैं ! इतना ही नहीं, पंचनामेके लिखित-पत्रको पांच चप्पल मारनेके पश्चात ही चिकित्सिय जांचके लिए भेजा रहा है ! थानेमें धर्म-कर्म भी बढ गया है और सुबह शाम धूप जलाई जाने लगी है । अनसुलझे पडे एक बडे अभियोगको सुलझाने और अपराधको रोकनेके लिए ही ये सारे प्रयास किए जा रहे हैं !

मेरठके एक देहातके थानेमें इन दिनों बढते अपराधको लेकर हाहाकार मचा हुआ है । कभी हत्या तो कभी लूटसे थाना पुलिसकी किरकिरी हो रही है । गत दिवसोंमें एक बडी हत्या भी इसी थाना क्षेत्रमें हुई । लूटका विरोध करनेपर दम्पतिकी हत्या कर दी गई थी । इसके अतिरिक्त भी गोकशी और वाहन चटानको लेकर थाना पुलिसकी किरकिरी हो रही है । शेष कार्य शराब माफिया और वाहन चोरोंने पूरा कर दिया ।

वहीं दूसरी ओर चर्चा है कि थानेमें ये टोटके काम कर रहे हैं ! गत १० दिवसोंसे कोई बडी घटना नहीं हो रही है !
प्रत्येक वर्ष एक जनवरीको पुलिस विभाग टोटके अपनाता है । वर्षके प्रथम दिवस अर्थात एक जनवरीको प्रत्येक थानेमें निरोधात्मक कार्यवाहीका ही अभियोग प्रविष्ट किया जाता है । इस समय शराब पकडना, चाकूके साथ पकडना, गुंडा एक्टकी कार्यवाही, तमंचा पकडना आदि अभियोग ही लिखे जाते हैं !


चोरी या दुर्घटनाका प्रकरण प्रविष्ट करनेसे पुलिस परहेज करती है । कई थानोंमें ऐसी भी मान्यता रहती है कि हत्याके प्रकरणमें शीघ्र प्राथमिकी नहीं लगानी चाहिए ! ऐसा करनेसे दूसरी हत्या हो जाती है और वहां नूतन अभियोग प्रविष्ट करना पडता है !

“नागरिकोंकी सुरक्षाके लिए पुलिस प्रशासन उत्तरदायी है और ऐसे रक्षकोंसे नागरिक क्या आशा रख सकते हैं ? क्या ऐसी निष्क्रियता, विवेकहीनता व बुद्धिहीनता किसीकी रक्षाके कार्य आ सकती है ? स्वयं  विचार करें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution