दिसम्बर ४, २०१८
राष्ट्रीय गुप्तचर विभागने (एनआईए) आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेके नूतन ‘मॉड्यूल’ ‘हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम’से संदिग्धोंको शस्त्र आपूर्ति करनेके आरोपमें एक व्यक्तिको बन्दी बना लिया है । ‘एनआईए’के एक वरिष्ठ अधिकारीने बताया कि विभागने गुरुवार देर रातको उत्तर प्रदेशके मेरठसे २१ वर्षीय नईमको बन्दी बनाया है ।
विभागने सन्दिग्ध आतंकियोंसे १५० ‘राउंड गोला बारूद’के अतिरिक्त देशमें बना ‘रॉकेट लॉन्चर’, १२ पिस्तौल, ११२ अलार्म घडी, १०० भ्रमणभाष, १३५ सिम कार्ड, कई लैपटॉप और विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक यन्त्र भी अधिकृत किए थे । इन सबके अतिरिक्त ‘एनआईए’ने २५ किलो विस्फोटक सामग्री जैसे ‘पोटैशियम नाइट्रेट’, ‘अमोनियम नाइट्रेट’, ‘सल्फर’, ‘शुगर मटीरियल पेस्ट’, ‘मोबाइल फोन सर्किट’, ‘बैटरी’, ५१ पाइप, ‘रिमोट कंट्रोल कार ट्रिगर स्विच’, ‘रिमोट स्विच’के लिए ‘वायरलेस डिजिटल डोरबेल’, ‘स्टील कंटेनर’, ‘इलेक्ट्रिक तार’, चाकू, तलवार, आईएससे सम्बन्धित साहित्य और ७.५ लाख रुपये नकद भी अधिकृत किए थे ।
“आतंकियोंके साथ भारत विरोधी षडयन्त्र करनेवाले धर्मान्ध, धन उपलब्ध करानेवाले धर्मान्ध, आश्रयदाता भी धर्मान्ध और अब शस्त्रदाता भी धर्मान्ध । धर्मनिरपेक्षवादी हिन्दुओं ! नेत्र खोलनेके लिए और प्रमाण चाहिए क्या ? क्या अभी भी यही कहेंगें कि आतंकका कोई धर्म नहीं होता है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply