‘सीआरपीएफ’के सामूहिक केन्द्रपर हुए आक्रमणका आरोपी इरशाद अहमदको एनआईएने बन्दी बनाया !


अप्रैल १५, २०१९

 

लेथपोरामें सीआरपीएफके सामूहिक केन्द्रपर हुए आत्मघाती आक्रमणपर ‘एनआईए’को एक और बडी सफलता मिली है । ‘एनआईए’ने रविवार, १४ अप्रैलको इरशाद अहमद रेशीको बन्दी बना लिया । एनआईएद्वारा बन्दी बनाए इरशाद लेथपोरा सीआरपीएफ दल आक्रमणका पांचवा आरोपी है ।

इसके पूर्व एनआईएने निसार अहमद तांत्रेको ३१ मार्चको बन्दी बनाया था । तांत्रेको सुरक्षा विभागने दुबईसे लौटते ही दिल्ली विमानतलपर बन्दी बना लिया था ।

उल्लेखनीय है कि निसार अहमद तांत्रेकाे एनआईएने ३० दिसम्बर २०१७ को लेथपोरा पुलवामामें सीआरपीएफके सामूहिक केन्द्रपर हुए जैश-ए-मोहम्मदके आत्मघाती आक्रमणके प्रकरणमें पकडा गया है । वह इसी वर्ष १ फरवरीको दुबई भागा था । वहीं, अब एनआईएने निसार अहमद, सैयद हिलाल अंद्राबी सहित इरशाद अहमद रेशीको बन्दी बनाया है ।

उल्लेखनीय है कि ३० दिसंबर २०१७ को जम्मू कश्मीरके लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ शिविरपर आंतकी आक्रमण हुआ था । इसमें पांच सैनिक हुतात्मा हो गए थे ।

 

स्रोत : जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution