सितम्बर ३०, २०१८
पलवलके गांव उटावडमें आतंकवादी निधिसे (फंडसे) मरकज नामक मस्जिद बनाई जा रही है, जिसको लेकर गांव उटावडके रहने वाले सलमान नामक युवकको भारतीय गुप्तचर विभागके (एनआईएके ) दलने बन्दी बनाया है । युवकका मूल निवास स्थान जनपद पलवलके मेवाती क्षेत्रका उटावड गांव है । उक्त आरोपी मरकज मस्जिद उटावडमें प्रत्येक शुक्रवारको आता रहता है ।
मस्जिदके निर्माणमें लगी कोट्यावधि रुपयोंकी धनराशिके बारेमें ‘एनआईए’के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं । इस प्रकरणमें अन्य दो लोग भी बन्दी बनाए गए हैं । एनआईएके सूत्रोंके अनुसार सलमानको दिल्ली स्थित उसके निवाससे बन्दी बनाया गया ।
बताया जा रहा है कि मस्जिदके निर्माणमें विदेशसे आया धन व्यय किया गया है, उक्त धन अरब देशोंसे आया था, जो कि सरकारके नियमोंका उलंघन है ! ‘एनआईए’ने सलमानके साथ जिन दो अन्य लोगोंको बन्दी बनाया है, उनके आतंकी वित्तपोषणके (टेरर फंडिंग) साथ जुडे होने व एककी पाकिस्तानी नागरिकसे भी संलिप्तता बताई जा रही है !
“क्यों सदैव एक ही विशेष पन्थ और उनके धर्मस्थलोंकी (मस्जिदोंकी) आतंकमें संलिप्तता मिलती है, यह केवल संयोग तो नहीं हो सकता न ?, स्वयं सोचें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : पंजाब केसरी
Leave a Reply