दिसम्बर १९, २०१८
हिन्दू संगठनके नेताओंकी हत्याका षडयन्त्र रचनेके प्रकरणमें एनआईएने बुधवार, १८ दिसम्बरको तमिलनाडुके कोयम्बटूरमें तीन स्थानोंपर छापेमारी की । पुलिसने हिन्दू मक्कल काचीके प्रमुख अर्जुन सम्पत और हिन्दू मुन्नानीके नेता मुकाम्बिका मानी सहित अन्य लोगोंकी हत्याका षडयन्त्र करनेके प्रकरणमें गुप्त सूचना मिलनेके पश्चात सितम्बरमें पांच लोगोंको बन्दी बनाया था । इसके पश्चात दो अन्य लोगोंको उन्हें आश्रय देने और उनके लिए वाहनकी व्यवस्था करनेके आरोपमें बन्दी बनाया गया था । पुलिसके अनुसार ये लोग ‘आईएसआईएस’ तथा अन्य आतंकवादी संगठनोंसे प्रेरित हैं और उन्होंने ही षडयन्त्र किया था । इसको बादमें राष्ट्रीय जांच विभागको (एनआईए) सौंप दिया गया । पुलिसने बताया कि बन्दी बनाए गए लोगोंमेंसे तीनके घरपर आज छापेमारी की गई । एनआईए अधिकारियोंके यहां पहुंचनेके पश्चात छापेमारी की गई । पुलिसने बताया कि उन्होंने उक्कदममें फैजलके घर, चन्द्रन स्ट्रीटपर आशिकके घर और कुनियामुथुरमें अनवरके घर की छानबीन की ।
“धर्मनिरपेक्ष हिन्दुओ ! फैजल, आशिक और अनवर, सम्भवतः यह बतानेकी आवश्यकता नहीं है कि ये नाम किनके है ? धर्मान्ध भारतमें जैसे-तैसे अपनी संख्या बढानेको आतुर रहते हैं, तत्पश्चात अपने ‘आकाओं’के माड्यूलको मानकर हिन्दुओं व हिन्दुओंके पक्षमें बोलने वाले नेताओंको मारते हैं अथवा षडयन्त्र करते हैं और यह कोई प्रथम प्रकरण नहीं है ! इससे ही इनकी विषकारी वृत्ति उजागर होती है । शासन त्वरित इसपर संज्ञान ले कठोरसे कठोर कार्यवाही करें, ऐसी सभी हिन्दुत्वनिष्ठोंकी मांग है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply