अलकायदा आतङ्की अब्बास, करीम और सुलेमानको ‘एनआईए’के न्यायालयने पाया दोषी, मैसूर बम स्फोटपर ५ वर्ष उपरान्त न्याय 


९ अक्टूबर, २०२१
      ‘एनआईए’के विशेष न्यायालयने ८ अक्टूबर २०२१ को तीन आरोपियोंको दोषी बताया है । वर्ष २०१६ के मैसूर न्यायालयमें हुए विस्फोटमें दोषी सभी आतङ्की तमिलनाडु निवासी, अलकायदासे सम्बन्धित हैं ।
      कर्नाटकके मैसूरके स्थानीय न्यायालयके परिसरके सार्वजनिक शौचालयमें यह विस्फोट हुआ था । उस समय न्यायालयमें कार्यवाही चल रही थी । इसमें अनेक जन चोटिल हुए थे ।
      उस समय मुख्यमन्त्री सिद्धारमैयाके पुत्र राकेशकी अंत्येष्टिमें सम्मिलित होने, अनेक विशिष्ट अतिथी उपस्थित थे । कठोर सुरक्षाके कारण आतङ्की वहां धमाका न कर सके, तो उन्होंने विस्फोटक न्यायालय परिसरमें फेंक दिया ।
      दोषी पाए गए आतङ्की नैनार अब्बास अली, एम सैमसन करीम राजा व दाउद सुलेमान शौचालयमें बम रखनेके दोषी पाए गए । उस समय हुए पांच ‘सीरियल’ बम विस्फोटोंकी श्रृङ्खलामें यह एक था ।
      सभी आरोपी ओसामा बिन लादेनकी विचारधारासे प्रेरित तमिलनाडुकी ‘बेस मूवमेंट’के सदस्य थे ।
     इससे ज्ञात होता है कि अलकायदा दक्षिणके राज्योंमें सक्रिय है । दक्षिणके राज्य केरलसे तो अनेक युवा इस्लामके जिहादसे प्रेरित होकर आतङ्की बने हैं । इनपर इतनी कठोर कारवाही हो कि अन्य युवा ऐसे मार्गपर जानेकी कल्पनासे भयभीत हों । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution