वाहन चालकने नहीं बैठाया तो निहंग सिखने कृपाणसे वाहन चलाककी अंगुलियां काट दीं, अन्य व्यक्तिके शीशपर किया प्रहार
०३ अप्रैल, २०२१
हिमाचल प्रदेशके बिलासपुरमें मांड्याली ग्राममें तेज सिंह नामक निहंग सिखने बुधवार ३१ मार्च, २०२१ की सन्ध्या बलवीर नामके एक ‘बाइक’ सवारसे श्रीआनंदपुर साहिब जानेके लिए ‘सवारी’ मांगी; किन्तु ‘बाइक’ चालकके गांवसे गन्तव्य दूर होनेके कारण मना कर दिया । इसपर तेज सिंहने अपनी कृपाण निकाली और ४० वर्षीय बलवीरकी ४ अंगुलियां काट दीं । साथी धनीरामने जब मध्यस्थताका प्रयास किया तो उसके शीशपर भी कृपाणसे प्राणघातक आक्रमण किया और इसके पश्चात तेज सिंह वनकी ओर भाग गया । किन्तु वहां उपस्थित स्थानीय निवासियोंने उसका पीछाकर पकडकर मारा और पुलिसको सौंप दिया ।
उल्लेखनीय है कि पंजाबमें निहंग सिखोंके आक्रमणमें अनेक पुलिसकर्मी चोटिल हुए थे । वहां निहंग सिखोंने अकस्मात आक्रमणकर थाना प्रभारीकी कलाई काट दी थी और उनकी दूसरी कलाईपर भी गम्भीर चोट आई थी ।
‘कुछ’ सिखोंकी मलेच्छोंकी कुसंगतिके कारण बुद्धिभ्रष्ट हो गई है, जिस कारण वे समाजमें आपराधिक, देशविरोधी व अवांछित गतिविधियां कर रहे हैं । अब केवल सनातन धर्मकी ओर उन्मुख होना ही एकमात्र पर्याय रह गया है, जिससे पथभ्रष्ट समाजका रूपान्तरण हो जाए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply