‘सेंट्रल-विस्टासे किसी मस्जिदको हानि हुई तो सहन नहीं करेंगे : अमानतुल्लाह खान
०४ जून, २०२१
हर समय धर्मसे सम्बन्धित कारणोंसे समाचारोंमें रहनेवाले आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान एक बार पुनः चर्चामें हैं । इसबार अमानतुल्लाह खान ‘सेंट्रल-विस्टा प्रोजेक्ट’पर दिए अपने एक वक्तव्यके कारण विवादोंमें हैं ।
आम आदमी पार्टी नेताने एक ‘ट्वीट’कर कहा है कि देहलीमें केन्द्र शासनद्वारा बनाए जा रहे ‘सेंट्रल-विस्टा प्रोजेक्ट’में किसी मस्जिदको कोई हानि नहीं होनी चाहिए । खानने धमकी दी है कि मस्जिदको होनेवाली किसी प्रकारकी हानिको सहन नहीं किया जाएगा ।
यह ‘ट्वीट’ उन्होंने बृहस्पतिवार ३ जून, २०२१ को, प्रधानमन्त्री कार्यालय एवं आवास और नगरकार्य मन्त्री हरदीप पुरीको ‘टैग’ करते हुए किया ।
प्रचारके भूखे ऐसे तथाकथित राजनेताओंके आचरणपर रोक लगनी चाहिए और इनके लिए उचित दण्डका भी प्रावधान होना चाहिए । यहां इन सभी तथ्योंसे ज्ञात होता है कि भारतमें समान नागरिक संहिताकी कितनी आवश्यकता है ? – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : डू पॉलिटिक्स
Leave a Reply