जून १८, २०१८
‘मोबाइल ऐप्प’ कैब कम्पनी ‘ओला’से सम्बन्धित एक चौंकाने वाला प्रकरण सामने आया है । ‘ओला’के चालकने मुस्लिम बहुल उपनगर (कॉलोनी) न जानेकी बात कहते हुए यात्रीको बीच रास्तेमें ही उतार दिया ! बहस करनेपर चालकने कथित रूपसे धमकी भी दी ! वहीं, ‘ओला’पर समस्याको दूर करनेके लिए पर्याप्त प्रयास न करनेका आक्षेप किया है । यह प्रकरण दिल्लीका है । पत्रकार असद अशरफने बीके. दत्त उपनगरसे जामिया नगर जानेके लिए वाहन बुक किया था । अशरफका आक्षेप है कि कैब चालकने उन्हें जामिया नगर ले जानेके स्थानपर बीच रास्तेमें ही उतार दिया था ! ‘न्यूज १८’ के अनुसार, चालकने कथित रूटसे मुस्लिम बहुल क्षेत्रमें जानेसे मना कर दिया था । अशरफने ‘ट्विटर’पर प्रकरणको सांझा किया । उन्होंने बताया कि चालकने उन्हें धमकी दी और परेशान किया । अशरफके अनुसार, चालकने उनसे कहा कि जामिया नगर जाने योग्य स्थान नहीं है; क्योंकि यह एक मुस्लिम बहुल क्षेत्र है । उनके अनुसार, जब उन्होंने चालकके इस व्यवहारका विरोध किया तो चालकने कथित रूपसे अपने लोगोंको बुलानेकी चेतावनी दे डाली !
स्रोत : जनसत्ता
Leave a Reply