नवम्बर २६, २०१८
छत्तीसगढके सुकमा जनपदमें सोमवार, २६ नवम्बरको नक्सलियों और सुरक्षा बलके मध्य हुई मुठभेडमें ९ नक्सली मारे गए एवं दो पुलिसकर्मी भी हुतात्मा हुए हैं !
सुकमा जनपदके पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणाने बताया कि मुठभेड रायपुरसे ५०० किलोमीटर दूर तेलंगाना सीमाके समीप किस्तराम क्षेत्रके वनमें उस समय हुई, जब सुरक्षा बलके सैनिक नक्सल रोधी अभियानपर निकले थे ।
पुलिस अधिकारीने बताया कि मुठभेड स्थलसे ९ नक्सलियोंके शव मिले हैं । इसके साथ ही भारी मात्रामें शस्त्र मिले हैं । गोलीबारीमें जिला रिजर्व गार्डके (डीआरजी) दो सैनिक हुतात्मा हुए हैं । अतिरिक्त सुरक्षा बल घटनास्थलकी ओर रवाना हो गए हैं । सुरक्षा बलोंका अभियान जारी है ।
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply