‘सीएए’ विरोधी अमरिंदरको अब स्मरण आए अफगानिस्तानके २०० सिख, विदेशमन्त्रीसे की सिखोंकी रक्षाके लिए विनती 


१६ अगस्त, २०२१ 
         पंजाबके मुख्यमन्त्री अमरिंदर सिंहको अब अफगानिस्तानमें फंसे सिखोंका स्मरण हो रहा है । उन्होंने केन्द्रीय विदेशमन्त्री एस जयशंकरसे अफगानिस्तानमें फंसे सभी भारतीयोंको निकालनेकी याचना की है । अफगानिस्तानपर ‘तालिबान’के अतिक्रमणके पश्चात वहांके एक गुरुद्वारेमें २०० सिख फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालनेके लिए केन्द्रीय विदेश मन्त्रालयको पंजाब प्रशासनद्वारा यथासम्भव सहायताके लिए आश्वासन भी दिया गया है ।
        उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तानपर ‘तालिबान’का अतिक्रमण भारतके लिए अशुभ है, जिसके ‘पीछे’ चीन-पाकिस्तानके षड्यन्त्रकी आशङ्का प्रकट की और कहा कि चीनने उइगर मुसलमानोंके विरुद्ध ‘तालिबान’से सहायता मांगी थी ।
       अफगानिस्तानमें फंसे सिखोंको स्मरण कर रहे अमरिंदर सिंह ‘नागरिकता संशोधन विधानके (सीएए)’ मुखर विरोधी हैं और उन्होंने इस विधानके विरुद्ध सर्वोच्च न्यायलयतक जानेकी बात कही थी ।
 
      अदूरदर्शी राज्यकर्ताओंको निज समुदायपर आए सङ्कटोंपर ही इस्लामिक राष्ट्रोंकी भयावह स्थितिका बोध होता है । ‘आग लगनेपर कुआं खोदना’ वर्तमान राज्यकर्ताओंकी कार्यशैली हो गई है । केन्द्र शासन अफगानिस्तानमें फंसे भारतीयोंको निकालनेके उचित प्रबन्ध करे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution