‘मेरा येशु येशु’के गीतके संग प्रसिद्ध हुआ पादरी बजिंदर सिंह अपनी ही अनुयायीपर कर चुका बलात्कार, सुन्दर लडकियोंपर रखता था कुदृष्टि 


१ सितंबर, २०२१
          बजिंदरके ‘यू ट्यूब’पर अनेक दृश्यपट ‘वायरल’ हैं, जिनमें वह येशुके चमत्कारोंसे लोगोंको अवगत कराता दृष्टिगत होता है । किसी मृत बच्चेको जीवित करता, तो किसी गूंगेको येशुके चमत्कारसे बोलता दिखाता  है । दूर- दूरसे लोग उसके पास अपनी समस्याएं लेकर आते तथा वह भी घूम-घूमकर सर्वत्र सभाएंकर लोगोंको आकर्षित करता । विदेशोंमें भी उसके अनुयायी थे । यह लोगोंको भविष्यवाणी करके भी भ्रमित करता था ।
         वर्ष २०१७ में एक लडकीने इसपर बलात्कारका आरोप लगाया, तब इसने देहलीके अन्तरराष्ट्रीय विमानतलसे लन्दन भागनेका प्रयास किया; परन्तु पुलिसने इसे बन्दी बना लिया । इसपर पुलिसने धारा ३७६, ४२०, ३५४, २९४, ३२३, ५०६, १४७, १४९ तथा ६७ में परिवाद प्रविष्ट किया था ।
        बजिंदर सिंह हरियाणाका जाट है तथा ईसाई पन्थमें मतान्तरित होकर वह सुन्दर युवतियोंपर कुदृष्टि रखता था ।
     ईसाई पन्थमें धर्मान्तरणके उद्देश्यसे अनेक पादरी येशुके नामसे चमत्कार दिखाकर लोगोंको ठगते हैं । किसीभी प्रकार लोभ देकर धर्मान्तरण करना इनका मुख्य उद्देश्य होता है । ऐसे पादरियोंद्वारा लडकियों तथा छोटे बच्चोंके संग भी यौन दुराचारकी अनेक घटनाएं ज्ञात होती रहती हैं । सभी राज्योंको धर्मान्तरण तथा छद्म चमत्कारोंपर त्वरित रोक लगाकर, ऐसे धर्मान्तरण रोकने चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution