पाकिस्तानमें १०० वर्ष पुराने मन्दिरपर किया गया आक्रमण, ७४ वर्ष पश्चात वहां हुई थी पूजा


२९ मार्च, २०२१
  पाकिस्तानके रावलपिंडी नगरमें एक पुरातन मन्दिरपर आक्रमण किया गया और उसे जलानेका प्रयास किया गया । लगभग दशकाधिक जिहादियोंने हिन्दुओंके इस आस्था केन्द्रको भारी क्षति पहुंचाई । इस मन्दिरका प्रबन्ध स्थानीय प्रशासनकी देखरेखमें होता था । ‘ट्रस्ट सम्पति बोर्ड’ने इस मन्दिरके भीतर रहनेवाले कुछ मुस्लिम परिवारोंको बाहर निकाल दिया था और मन्दिरके पुनर्निर्माणका कार्य पूराकर इसका ७४ वर्षोंके उपरान्त उद्घाटन किया था । पूजाके साथ घण्टे और घडियाल बजाए गए थे । आरोपके अनुसार बाहर निकाले गए उन्हीं रुष्ट परिवारके परिजनने आक्रमणकर मन्दिरको जलानेका प्रयास किया था ।
  सुरक्षा अधिकारी सैयद रजाने १५ विभिन्न अज्ञात लोगोंपर, पुलिसमें प्राथमिकी प्रविष्ट करवा दी है । इस घटनाका समाचार, प्रेम राठीने ट्वीटकर वीडियो संलग्न किया है, जिसमें क्षतिग्रस्त मन्दिरकी वर्तमान स्थितको देखा जा सकता है ।
    पाकिस्तानमें अल्पसंख्यक हिन्दुओंकी स्थिति अति भयावह हो चुकी है । अल्पसंख्यकोंकी सहायता करनेके स्थानपर उन्हें प्रताडित किया जा रहा है । वहांकी न्याय व्यवस्था पूर्ण रूपेण चरमरा चुकी है । हिन्दुओंकी जन, धन और सम्पत्तियोंको नष्ट करना उनके लिए एक साधारणसी बात बन चुकी है । मनुष्य ही नहीं; अपितु देवी देवताओंका भी अपमान किया जाता रहा है । वहांके शासनको भारतीय मुसलमानोंके लिए नहीं रोना चाहिए; अपितु वहींके अल्पसंख्यककों की सुरक्षाकर दिखानी चाहिए । यह आक्रमण केवल प्रथम आक्रमण नहीं है, इससे पूर्व भी अनेक मन्दिरोंको ध्वस्त किया जा चुका है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution