भारतीय सेनाने आतंकियोंके गढमें घुसकर कई आतंकी शिविर नष्ट किए !


अक्तूबर ३०, २०१८

पाकिस्‍तानकी नवनिर्वाचित सरकारके गठनके पश्चात् भारतीय सेनाने आतंकियोंके विरुद्घ एक बडी कार्यवाही की है । भारतीय सेनाने पीओकेमें आतंकी शिविरोंपर एक बडा आक्रमण किया है । भारतीय सेनाका लक्ष्य पीओकेमें हजीरा और रवालकोट सेक्‍टर था । ये क्षेत्र आतंकका गढ है और पाकिस्‍तान यहींसे आतंकियोंकी घुसपैठ कराता है । यद्यपि, इस वर्ष घुसपैठ और आतंककी सर्वाधिक घटनाएं हुई; लेकिन प्रत्येक बार भारतीय सेनाने धैर्यसे काम लिया; लेकिन इस बार भारतीय सेनाने पीआेकेमें आतंकियोंपर कडी कार्यवाही की है

भारतने अपनी इस कार्यवाहीसे यह स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्‍तान अब नहीं जागा तो इसके भयावह परिणाम होंगे ! पाकिस्‍तानी सेनाने सीमासे आतंकियोंको भारतमें प्रवेशके साथ कई बार नियन्त्रण और सीमा रेखाका भी अतिक्रमण किया है । जम्‍मू कश्‍मीरमें भारत दो मोर्चोंपर एक साथ जूझ रहा है । पहला आतंकी घुसपैठ और दूसरा सीमा पारसे पाकिस्‍तान सेनाका निरन्तर आक्रमण ।


यदि राज्‍यमें गत तीन वर्षोंमें पाकिस्‍तानी गोलीबारीकी घटनाआेंपर दृष्टि डाले तो यह विवरण चौंकाने वाले हैं ! वर्ष २०१८ में पाकिस्‍तानकी ओर सीमा रेखापर सर्वाधिक घटनाएं गोलीबारीकी हुई हैं । सात माहमें पाकिस्‍तानने १४३५ बार सीमापर गोलीबारी की ! इस वर्ष वह निरन्तर भारतके धैर्यकी परीक्षा लेता रहा है । गत वर्षकी तुलनामें इस वर्ष गोलीबारीकी घटनाओंमें अधिक वृद्धि हुई है । वर्ष २०१७ में पाकिस्‍तानी सेनाने ९७१ बार सीमापर गोलीबारीकी घटनाएं की हैं ।

१९९० के दशकमें दोनों देशों सीमा रेखापर शांतिके लिए आगे आए । इसके अन्तर्गत भारत-पाकिस्‍तानके मध्य एक सन्धि हुई । दोनों देशोंके मध्‍य नियन्त्रण रेखा और एलओसीपर एक ‘बफर जोन’की स्‍थापना की गई । इसके लिए नियम निर्धारित किए गए । इस सन्धिके अन्तर्गत यह निर्धारण हुआ कि नियंत्रण रेखाके एक किलोमीटरके भीतर दोनों देश कोई विमान या ड्रोन नहीं उडा सकते । इसके साथ एलओसीके लिए भी कुछ नियम निर्धारित किए गए । एलओसीके दस किलोमीटरकी सीमामें कोई फ‍िक्‍स पंखों वाला विमान प्रवेश नहीं कर सकता है; लेकिन पाकिस्‍तान अपने ही बनाए नियमोंकी धज्जियां उडाता रहा है ।

स्रोत : दैनिक जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution