‘प्रातःतक देहलीमें फहरा देंगे पाकिस्तानका ध्वज’, बिहारके सलीम कुरैशीने साझा किया ‘बन्दूक’धारीका दृश्यपट
७ सिंतबर, २०२१
अफगानिस्तानपर ‘तालिबान’के अतिक्रमणके पश्चात कुछ समुदाय विशेषके लोग खुलकर अपना समर्थन इस कट्टरपन्थी समूहको देनेमें जुटे हुए हैं । ऐसेमें कुछ वो लोग भी हैं, जो काबुलपर ‘तालिबान’की विजयके पश्चातसे भारतमें पाकिस्तानका ध्वज फहरानेके स्वप्न देख रहे हैं ।
ऐसे ही स्वप्न देखनेवाले एक २३ वर्षीय सलीम कुरैशीको बिहार ‘पुलिस’ने बन्दी बना दिया है । सलीमके चलभाषसे ‘पुलिस’को आपत्तिजनक दृश्यपट प्राप्त हुए हैं । गोपलगंजके फुलवरिया थानाके कोयलादेवा गांव निवासी ताज मोहम्मदके पुत्र सलीम कुरैशीपर यह कार्यवाही ‘फेसबुक’ खातेपर विवादित दृश्यपट साझा किए जानेके पश्चात हुई ।
इस दृश्यपटमें इस्लामी वस्त्र पहना एक व्यक्ति दोनों हाथमें ‘रायफल’ लेकर कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि कि प्रातःतक देहलीमें पाकिस्तानका ध्वज फहरा देंगे तथा उसमें अन्य अत्यन्त आपत्तिजनक बातें भी कही गईं ।
भारत शासन इन भीतरके आतङ्कियोंको समाप्त करे, बाहरके आतङ्की स्वतः शान्त हो जाएंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply