पाकिस्तानी नेता शेर आजमका हिन्दू द्रोह, कहा कि हिन्दू हमारे शत्रु !


मार्च २०, २०१९

पाकिस्तानमें एक नेताने हिन्दुओंको लेकर विवादित वक्तव्य दिया है । ‘पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी’के नेता शेर आजम वजीरने विधानसभामें भाषण देते हुए हिन्दुओंको शत्रु बताया । उनके इस वक्तव्यका हिन्दू नेताओं रवि कुमार और रंजीत सिंहने विरोध किया और सदनसे बाहर चले गए । बादमें आजमने कहा कि उन्हें हिन्दुस्तान कहना था ।

पीपीपीके इस नेताने यह वक्तव्य पुलवामा आतंकी आक्रमणके सन्दर्भमें दिया । रवि कुमार और रंजीत सिंहके विरोधके पश्चित शेर आजमने अपने शब्दोंपर क्षमा मांगी और कहा कि उन्हें इसके स्थानपर ‘हिंदुस्तान’ (भारत) शब्दका प्रयोग करना चाहिए था । कुछ समय पश्चात विधानसभाके सदस्योंने दोनों हिन्दू नेताओंको विश्वासमें लिया और उन्हें सत्रमें वापस लाया गया ।

रवि कुमारने कहा कि हिन्दू समुदाय पाकिस्तानका शत्रु नहीं हो सकता । विधानसभा अध्यक्ष मुश्ताक गनीने वजीरकी टिप्पणीको विधानसभाकी कार्यवाहीसे निकाल दिया है ।

बता दें कि पाकिस्तानके खैबर पख्तूनख्वा प्रान्तकी विधानसभामें ३ अल्पसंख्यक सदस्य हैं ! बता दें कि १४ फरवरीको पुलवामामें सीआरपीएफके दलपर हुए आक्रमणके पश्चात भारत और पाकिस्तानके मध्य तनाव बढ गया था ।

इस आक्रमणमें सीआरपीएफके ४० सैनिक हुतात्मा हो गए थे । पुलवामा आक्रमणके पश्चात भारतने पाकिस्तानके बालाकोटमें कार्यवाही करते हुए ‘जैश-ए-मोहम्मद’के आतंकी स्थलोंपर बमबारी की ।


“धर्मान्ध नेता चाहे पाकिस्तानके हो या हिन्दुस्तानके, हिन्दू विरोधी विष तो कण-कणमें भरा ही रहता है और वहीं विष वाणीद्वारा प्रसारित होता है । यदि कोई ऊपरसे प्रकट न करे तो भीतर ही भीतर कुण्ठा रखता है । अन्ततः मस्जिदोंद्वारा प्रसारित विष जिसमें बुतपरस्तोंसे घृणा करधा सिखाया जाता है ! यह मानसिकता केवल हिन्दुओंतक ही सीमित नहीं है, यजीदी अथवा अन्य कोई भी हो इस्लामिक मानसिकताका लक्ष्य बनते रहते हैं ! और यदि वास्तवमें आजम वजीरका द्रोह हिन्दुओंके प्रति न होकर हिन्दुस्तानके प्रति होता तो वे पाकिस्तानमें रह रहे हिन्दुओंकी समस्याओंको अवश्य उठाते; परन्तु ऐसा नहीं है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ



स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution