मार्च २४, २०१९
पाकिस्तानके सिंध प्रांतमें दो युवा हिन्दू बहनोंके धर्मान्तरण और विवाह करवानेके प्रकरणकी विदेश मन्त्री सुषमा स्वराजने जानकारी मांगी है । सुषमाने पाक स्थित भारतीय उच्चायोगसे इसका ब्यौरा मांगा है । इस मध्य पाकिस्तानके प्रधानमन्त्री इमरान खानने भी इस प्रकरणकी जांचके आदेश दे दिए हैं । यद्यपि, सुषमा स्वराजके ‘ट्वीट’पर पाकिस्तानके सूचना मन्त्री फवाद चौधरीने विरोध प्रकट किया । उन्होंने कहा कि यह हमारे देशका आतंरिक प्रकरण है । इसपर सुषमाने कहा कि मैंने केवल ब्यौरा मांगा है, आप इतनेमें ही उद्विग्न हो गए ।
पाकके सूचना मन्त्री फवाद चौधरीने बताया, ”पाकिस्तान प्रधानमन्त्री इमरान खानने इस प्रकरणकी जांचके आदेश दिए हैं । वे चाहते हैं कि इसप्रकारकी घटना आगेसे न हो, इसके लिए ठोस पग उठाए जाएं ।”
सुषमाने ट्वीट किया, ”मैंने भारतीय उच्चायोगसे इस बारेमें ब्यौरा भेजनेके लिए कहा है ।” होलीकी सन्ध्या सिंधकी दो बहनोंका अपहरण हुआ, जिनमेंसे एककी आयु १५ और दूसरीकी १३ वर्ष बताई जा रही है ।
“स्वतन्त्रताके पश्चात राष्ट्रके तथाकथित सम्माननीय व्यक्तियोंने अपना अनुचित निर्णय न लिया होता तो आज यह महापाप न होता ! इस प्रकरणपर विश्वभरके हिन्दू एकत्र होकर आवाजको प्रखर करें और पाकिस्तानपर बल बनाए ताकि एक मुखौटाधारी पठानको थोडी लज्जा आए और वह पाकिस्तानी हिन्दुओंको न्याय दिलवाए । इस्लामके आदेशानुसार पाकिस्तानकी वृत्ति तो अब स्पष्ट है कि हिन्दुओंका (आसमानी पुस्तकके अनुसार काफिरोंका) केवल सर्वनाश करना है, अब हमारे हिन्दू भाई- बहनोंको कैसे बचाना है ?, हमें यह देखना है !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : भास्कर
Leave a Reply