पाकिस्तानमें १३ वर्षीय हिन्दू बालिका कविताको ‘मिया मिट्ठू गैंग’ने बलपूर्वक बनाया मुस्लिम, घरको जलाया
१७ मार्च, २०२१
मुस्लिम आतंकी मिया मिट्ठूके ‘गुंडों’ने हिन्दू समुदायकी बालिका कविताका अपहरणकर उसका बलपूर्वक धर्म परिवर्तन किया गया । कविताके पिता तखतने जब इसका विरोध किया तो उनके घरको जला दिया ।
आतंकी मिया मिट्ठूका प्रधानमन्त्री इमरान खानसे घनिष्ठ सम्बन्ध है । उसने घोटकीमें धर्म परिवर्तनका कुकृत्य किया जिसमें विशाल संख्यामें लोग उपस्थित थे ।
पाकिस्तानमें हिन्दू स्त्रियोंके अपहरण और धर्मान्तरणके पश्चात बलपूर्वक विवाहका ये प्रथम प्रकरण नहीं है, इससे पूर्व १५ वर्षीय हिन्दू बालिका महक कुमारी, जो कक्षा ९में पढती है,का जैकबबाद जिलेके अली रजा सोलंगीने अपहरणकर बलपूर्वक विवाह किया था ।
पाकिस्तान शासनसे इस प्रकरणमें न्यायकी अपेक्षा करना मूढता है । आतंकी मिया मिट्ठूको व उसके दलको महाकठोरतम दण्ड देनेकी पूर्ण सिद्धता अब भारतको शीघ्रातिशीघ्र करनी होगी । धर्मान्तरणके कुचक्रके भेदन हेतु वर्तमान हिन्दू समाजको सर्व स्तरपर सक्रिय होना अपरिहार्य है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply