एक विवाहमें सम्मिलित होने ३५ वर्ष पूर्व पाकिस्तानसे आई थी बानो बेगम, बन गई उत्तर प्रदेशमें ग्राम प्रधान 


१५ फरवरी, २०२१
     उत्तर प्रदेशकी पुलिसने एक पाकिस्तानी महिला, बानो बेगमको बन्दी बनाया है, जिसपर आरोप है कि वह ३५ वर्ष पूर्व किसी विवाह समारोहमें सम्मिलित होनेके लिए पाकिस्तानसे भारत आई थी । अब वह एटा जनपदके जलेसर तहसीलके गुदऊ गांवकी ग्राम प्रधान भी नियुक्त हो गई थी ।
        बानो बेगमने भारत आकर अख्तर अलिसे ‘निकाह’ कर लिया था तथा अनेक बार अपने दीर्घकालिक ‘विसा’की अवधिमें वृद्धि करवा चुकी थी । उसने यहां अवैध ‘वोटर आईडी’ तथा आधार ‘कार्ड’ बनवा लिया तथा २०१५ में ग्राम पंचायतके चुनावमें विजयी होकर ग्राम प्रमुख बन गई ।
       कुवैदान खानने १० दिसम्बर २०१९ को पंचायत राज अधिकारीको बताया था कि वह पाकिस्तानकी नागरिक है । जनवरी २०२१ को उसके विरुद्ध परिवाद प्रविष्ट किया गया था । पुलिसने अब सूचनाके आधारपर उसे उसके निवासके निकटसे बन्दी बनाया है । अब पुलिस उन लोगोंकी जांच भी कर रही है, जिन्होंने उसे अवैध आधार तथा ‘वोटर आईडी’ उपलब्ध करवाए ।
         किसी विदेशी नागरिकका इस प्रकार भारतमें अवैध रूपसे रहवास करना, चुनावमें चुनकर आना यह भारत शासनके लिए निन्दनीय है । इसका अर्थ स्पष्ट है कि हम देशकी सुरक्षाको लेकर गम्भीर नहीं हैं ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution