सितम्बर ३०, २०१८
जहां एक ओर भारत और पाकिस्तानके सम्बन्धोंमें तनावकी स्थिति है, वही एक बार पुनः पाकिस्तानकी भीरू प्रवृत्ति उजागर हुई है । एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पाकिस्तानके हेलीकॉप्टरको भारतीय सीमाके भीतर आते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है ! विवरणके अनुसार हेलीकॉप्टरको देखकर कुछ गोलीबारी की गई, लेकिन वह वापस चला गया ।
बताया जा रहा है कि रविवारको दोपहर १२.३० बजे पुंछके गुलपुर क्षेत्रमें यह हेलीकॉप्टर भारतीय सीमामें देखा गया ! केवल इतना ही नहीं यह सीमाके कई मीटर भीतर आ गया था !
पाकिस्तानका हेलीकॉप्टर जितनी ऊंचाईपर उड रहा था, उससे आशंका जताई जा रही है कि यह निरीक्षणके उद्देश्यसे आया था । नियमोंके अनुसार रोटर वाला कोई भी विमान नियन्त्रण रेखाके एक किलोमीटर निकट नहीं आ सकता है, जबकि बिना रोटर वाला कोई भी विमान सीमाके १० किलोमीटर निकट नहीं आ सकता है । रक्षा विशेषज्ञोंका कहना है कि संयुक्त राष्ट्र महासभामें भारतकी विदेश मन्त्री सुषमा स्वराजके कडे रुखसे बौखलाकर ही पाकिस्तानने यह पग उठाया है ।
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply