देशके लिए लज्जाका विषय, कांग्रेसके सामाजिक प्रसार माध्यम दलमें पाकिस्तानके सदस्य !!


फरवरी २४, २०१९

 

कांग्रेसी दलसे एक चौंकानेवाला समाचार उजागर हुआ है । बीजेपीके प्रवक्ता सुरेश नखुआने दावा किया है कि कांग्रेसद्वारा चलाए जा रहे एक ‘व्हाट्सएप’ गुटमें पाकिस्तानके कई सदस्य हैं ! इस बातकी पुष्टिके लिए नखुआने अपने ‘ट्विटर’से एक आशुचित्र (स्क्रीनशॉट) साझा किया ।

‘व्हाट्सएप’ गुटका नाम ‘इंडिया पॉलिटिकल नेटवर्क’ है । भाजपा नेताद्वारा दिखाए गए चित्रको देखकर यह स्पष्ट है कि गुटकी व्यवस्थापक (एडमिन) हसीबा अमीन हैं, जो कांग्रेसके प्रसार माध्यम विभागकी राष्ट्रीय संयोजक हैं । २०१४ के लोकसभा मतदानके समय कांग्रेससके विज्ञापनोंमें यही दिखीं थीं । बता दें कि अमीनको अगस्त २०१७ में सामाजिक प्रसार माध्यम विभागमें राहुल गांधीद्वारा नियुक्त किया गया था ।

https://mobile.twitter.com/SureshNakhua/status/1099641215203659776/photo/1

जैसा कि चित्रमें दिखाया गया है, कई कांग्रेस नेता भी गुटमें जुडे हुए हैं । यदि चित्रमें देशके ‘कोड’ ९२ से आरम्भ होनेवाले कई चलभाष क्रमांक दिख जाएंगे । ‘टेलीफोन नेटवर्क’के लिए भारतका ‘कोड’ ९१ है, जबकि ९२ पाकिस्तानका है !

https://mobile.twitter.com/SureshNakhua/status/1099640903629750274/photo/2

इसका अर्थ है, पाकिस्तानके कई उपभोक्ता कांग्रेसके इस गुटका भाग हैं, जो विभिन्न सामाजिक जालस्थलोंपर पोस्ट करनेवाले सदस्योंको निर्देश देता है ।


ऐसे समयमें जब पुलवामा आतंकी आक्रमणके पश्चात देशमें पाकिस्तान विरोधी भावनाएं सबसे अधिक हैं, सामाजिक जालस्थलपर अपने प्रचार-प्रसारके लिए पाकिस्तानी नागरिकोंका प्रयोग करनेवाली कांग्रेस पार्टी इस आरोपसे कैसे बचाव करेगी ?, ये देखनेकी बात है ।

सुरेश नखुआने कांग्रेससे पूछा है कि कांग्रेस इस बातका उत्तर दे कि जिस गुटमें कांग्रेसके पदाधिकारी प्रशासक और सदस्य हैं, वहां पाकिस्तानी नागरिक क्या कर रहे हैं ?

 

कांग्रेसका पाकिस्तान व इस्लामप्रेम आरम्भसे ही दिखता है । क्या ऐसा दल शासनमें आकर पाकिस्तानके विरुद्घ अंश मात्र भी कार्यवाही कर पाएगा; अतः राष्ट्रप्रेमियोंने इसका बहिष्कार करना चाहिए ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : ऑप इण्डिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution